{"_id":"6451364a8855b97cf20f60a4","slug":"trainees-will-get-hostel-facility-in-polytechnic-institute-chamba-news-c-19-1-140086-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बहुतकनीकी संस्थान में प्रशिक्षुओं को मिलेगी हाॅस्टल की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बहुतकनीकी संस्थान में प्रशिक्षुओं को मिलेगी हाॅस्टल की सुविधा
Tue, 02 May 2023 09:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 02 May 2023 09:41 PM IST
विज्ञापन
सरोल (चंबा)। बहु तकनीकी संस्थान सरोल में अब प्रशिक्षुओं को आवास की सहूलियत के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। आगामी समय में प्रशिक्षुओं को 100 बिस्तरों के हॉस्टल की सुविधा मिलेगी। इसके लिए बाकायदा बहु तकनीकी निदेशालय की ओर से बजट स्वीकृत कर हॉस्टल भवन निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को पैसा भी दे दिया गया है। बजट मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से हॉस्टल भवन का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर आरंभ करवा दिया गया है। अब आगामी कुछ समय के बाद बहु तकनीकी संस्थान सरोल में पहुंचने वाले प्रशिक्षुओं को इसका लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि बहु तकनीकी संस्थान सरोल में गर्ल्स हॉस्टल के अलावा अब प्रशिक्षुओं को भी हॉस्टल की सहूलियत मिलेगी। चार मंजिला हॉस्टल भवन में 100 प्रशिक्षुओं के रहने की व्यवस्था होगी। भवन में भोजनालय से लेकर शौचालय तक की सहूलियत हॉस्टल में ही प्रशिक्षुओं को मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि हॉस्टल भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब बिजली सप्लाई संबंधी कार्य शेष बचा है। बताया कि कार्य पूरा होने के बाद विभाग की ओर से बहु तकनीकी संस्थान को भवन हेंडओवर किया जाएगा।
बहु तकनीकी संस्थान सरोल के प्राचार्य पुनीत महाजन ने बताया कि प्रशिक्षुओं की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन की ओर से हॉस्टल निर्माण करवाने को लेकर भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति मिली। इसके बाद बाकायदा बजट भी मुहैया करवाया गया। अब 477 लाख की राशि से निर्मित होने वाले हॉस्टल भवन में प्रशिक्षुओं को सहूलियत मिलेगी।