फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tons of soil is being dumped in Ravi river

Chamba News: रावी नदी में ठिकाने लगाई जा रही टनों के हिसाब से मिट्टी

Fri, 29 Sep 2023 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 29 Sep 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Tons of soil is being dumped in Ravi river
चंबा में परेल पुल के पास रावी नदी में फैंका गया मक।स्त्रोत:संवाद
चंबा। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर परेल के पास रोजाना टनों के हिसाब से मिट्टी टिपरों में भरकर रावी नदी में ठिकाने लगाई जा रही है। बरसात के मौसम में रावी नदी का जलस्तर बढ़ने पर यही मिट्टी निचले क्षेत्रों में तबाही का कारण बन सकती है।
विज्ञापन

हैरानी इस बात की है कि सरेआम नियमों को ताक पर रखकर रावी नदी में ठिकाने लगाई जा रही मिट्टी को लेकर कोई भी विभाग कार्रवाई करने के लिए सामने नहीं आ रहा है। परेल के दूसरी तरफ मेडिकल कॉलेज के नए भवन का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

इस कार्य को करवाने वाली कंपनी खुदाई से निकलने वाली मिट्टी रावी नदी में ठिकाने लगा रही है। कंपनी को डंपिंग साइट उदयपुर में दी गई है, लेकिन कंपनी मिट्टी को दूर ले जाने के बजाय नजदीक ही ठिकाने लगा रही है। उधर, वन मंडल अधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला लाया गया है। इसकी जांच करने के लिए वन परिक्षेत्र अधिकारी को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed