फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The team arrived to check the documents of taxis running in the city.

Chamba News: शहर में दौड़ रही टैक्सियों की कागजी जांच के लिए पहुंची टीम

Sun, 21 Sep 2025 06:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 21 Sep 2025 06:29 AM IST
विज्ञापन
The team arrived to check the documents of taxis running in the city.
चंबा भरमौर चौक के पास टैक्सीयों में सवारीयां ढोने को लेकर प्रदर्शन के दौरान परिवहन निगम कर्मचार
चंबा। जीरो प्वाइंट से लेकर मेडिकल कॉलेज चंबा तक दौड़ रही टैक्सियों की कागजी जांच करने के लिए एचआरटीसी चंबा की टीम भरमौर चौक पहुंची। इस दौरान टैक्सी चालक कोई विशेष अनुमति पत्र नहीं दर्शा पाए। इसी बीच एचआरटीसी की टीम और टैक्सी चालकों के बीच हंगामा हो गया। टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने इसे फ्री सेवा करार दिया। टैक्सी यूनियन के प्रधान ने स्पष्ट कहा कि यूनियन की तरफ से चार गाड़ियां फ्री सेवा के तहत चलाई जा रही हैं जो भरमौर चौक जीरो प्वाइंट से लेकर मेडिकल कॉलेज चंबा तक दौड़ रही हैं। इससे बुजुर्गाें और बच्चों को राहत मिल रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले दो माह से भरमौर चौक जीरो प्वाइंट से लेकर मेडिकल कॉलेज चंबा तक टैक्सियां बिना अनुमति के दौड़ रही हैं। इस मामले को लेकर क्षेत्रीय परिवहन विभाग को भी एचआरटीसी प्रबंधन ने कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। दरअसल निगम की ओर से दो राइड विद प्राइड वैन भरमौर चौक जीरो प्वाइंट से लेकर मेडिकल कॉलेज चंबा तक चलाई जा रही हैं। ऐसे में निगम को घाटा हो रहा है जबकि टैक्सी चालक बिना किसी परमिशन के चांदी कूट रहे हैं। इनमें कुछ टैक्सियां ऐसी भी हैं जो निजी स्कूल के साथ भी संबद्ध हैं। ऐसे में स्कूल ड्यूटी के साथ-साथ बिना किसी परमिशन के ये गाड़ियां शहर के बीचोंबीच दौड़ रही हैं। प्रशासन इस पूरे मामले में मूकदर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन


डीडीएम चंबा शुगल सिंह का कहना है कि बिना परमिशन के टैक्सियां दौड़ रही हैं। कागजी जांच के लिए टीम भेजी गई थी मगर टैक्सी चालक कोई परमिशन नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैक्सी यूनियन के प्रधान राकेश चौणा का कहना है कि उनकी गाड़ियां फ्री सेवा में लगी हैं। मेडिकल कॉलेज चंबा तक किसी प्रकार का कोई किराया नहीं लिया जा रहा है। इससे बुजुर्गाें और बच्चों को राहत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed