फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The search for the missing youth in Chamera reservoir exposed the NHPC management

Chamba News: चमेरा जलाशय में लापता होने वाले युवक की तलाश ने खोली एनएचपीसी प्रबंधन की पोल

Sat, 30 May 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 30 May 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
The search for the missing youth in Chamera reservoir exposed the NHPC management
गोताखोरों के पास ऑक्सीजन सिलिंडर चलाने के लिए डीजी सेट तक नहीं है उपलब्धता
विज्ञापन

नितिन पॉल
बनीखेत (चंबा)। चमेरा जलाश्य में किहार क्षेत्र के डांड निवासी 21 वर्षीय तौफीक के रहस्यमयी ढंग से लापता होने के मामले ने एनएचपीसी प्रबंधन की पोल खोल दी है।
इस दौरान यह बात सामने आई कि करोड़ों की सालाना आमदनी करने वाली एनएचपीसी प्रबंधन के पास अपने गोताखोरों को ऑक्सीजन सिलिंडर देने के साथ एक डीजी सेट तक नहीं हैं। गुस्साए परिजनों को प्रबंधन के अधिकारी कुछ देर में डीजी सेट आने का आश्वासन देते रहे लेकिन काफी देर बाद भी गोताखोर नहीं पहुंचे तो उनके सब्र का बांध टूट गया। पंचायत प्रधान अख्तर मांगरा ने प्रबंधन के अधिकारियों से उनकी कमी छिपाने और सर्च ऑपरेशन में देरी की बात पूछी। डीजी सेट उपलब्ध होने पर उनका गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने एनएचपीसी प्रबंधन को खिलाफ नारेबाजी कर दी। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि लापता युवक की तलाश करने के मामले में लापरवाही बरती जा रही है। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और परिजनों को सांत्वना देकर युवक की तलाश के लिए प्रभावी कदम उठाने की बात कही। अब रविवार सुबह आठ बजे चमेरा जलाशय में लापता युवक को तलाशने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।
विज्ञापन

परिजनों में लापता युवक के भाई ने शहजाद, पंचायत प्रधान अख्तर मांगरा ने बताया कि जिला के प्राकृतिक संसाधन का दोहन कर करोड़ों की आय अर्जित कर रहे एनएचपीसी प्रबंधन के पास गोताखोरों के लिए डीजी सेट और मार्ग पर पैरापिट तक नहीं लगवाए जा सके हैं। उधर, एसडीएम अनिल भारद्वाज ने कहा कि एनएचपीसी प्रबंधन से इस लापरवाही को लेकर जवाबतलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed