फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The lines of worry drawn due to drought-like conditions deepened due to non-availability of seeds.

Chamba News: सूखे जैसे हालात से खिंची चिंता की लकीरें बीज न मिलने से हुईं गहरी

Fri, 08 Nov 2024 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 08 Nov 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
The lines of worry drawn due to drought-like conditions deepened due to non-availability of seeds.
मंगला (चंबा)। मौसम की बेरुखी के बीच एकतरफ जहां सूखे की स्थिति बनती जा रही है वहीं, गेहूं का बीज न मिलने से किसानों के माथे की लकीरें और गहरी हो गईं हैं। मैहला विकास खंड के अधीन आने वाली पंचायतों मंगला, भरिया, जटकरी, कोलका, बख्तपुर, रठियार, बसोधन, जटकरी, ओड़ा और खज्जियार के किसानों में गेहूं के बीज की दरकार है। किसान खेतों में गेहूं का बीज रोपित करने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। बावजूद उन्हें कहीं से भी गेहूं का बीज नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


किसानों का तर्क है कि मंगला में कृषि विभाग की ओर से सेंटर खोला गया है। विभाग को यहां पर तैनात कर्मी को ही गेहूं का बीज मुहैया करवा कर आगे आवंटित करवाने के निर्देश जारी करने चाहिए। इससे किसानों को बीज के लिए दर-दर न भटकना पड़े।
विज्ञापन

परिचर्चा
क्षेत्र में गेहूं बिजाई का कार्य सिर पर है। बावजूद इसके क्षेत्र के किसानों को बीज के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। किसानों को 28 किलोमीटर का सफर तय कर मैहला का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंद्र कुमार, किसान
विकास खंड मैहला के अधीन आने वाली मंगला पंचायत, भरिया, जटकरी, कोलका, बख्तपुर, रठियार, बसोधन, जटकरी, ओड़ा, खज्जियार के किसानों को गेहूं बीज नहीं मिल रहा है। इससे उनकी मुसीबतें बढ़ गई है। विभाग को इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए।
तिलक राज, किसान

मौसम की बेरुखी के चलते समयानुसार बारिश न होने से किसान गेहूं की बिजाई नहीं कर पा रहे हैं। उस पर अब किसानों को गेहूं का बीज भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इससे किसानों की चिंताओं में ओर इजाफा हो गया है।
राज कुमार, किसान।

मंगला में कृषि विभाग की ओर से सेंटर खोला गया है। पूर्व में यहां पर तैनात के कर्मचारी के सेवानिवृत्त हो चुका है। इसके अलावा यहां पर एक अन्य कर्मी भी तैनात किया गया है। यदि विभाग इस कर्मी के जरिये भी गेहूं बीज उपलब्ध करवा कर आवंटित करवा दे तो इससे किसानों को राहत मिलेगी।

मनोज कुमार, किसान।

कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने बताया कि स्टाफ की कमी के चलते इस प्रकार की समस्या उत्पन्न हुई है। वाहन के जरिये आगामी दिनों में मंगला समेत आस-पास के क्षेत्र में गेहूं बीज आवंटित करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed