फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The injured woman, referred at 3:00, could only get ambulance service at 4:20.

3:00 बजे रेफर की घायल महिला को 4:20 पर मिल पाई एंबुलेंस की सुविधा

Thu, 20 Aug 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 20 Aug 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
The injured woman, referred at 3:00, could only get ambulance service at 4:20.
बिना ऑक्सीजन घायल को टांडा ले जाने के लिए पहुंची जीवनदायिनी एंबुलेंस
विज्ञापन

15 मिनट खाली सिलिंडरों को निकालने और भरे को लगाने में हो गए व्यर्थ

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। दिन : वीरवार, समय : शाम 3 बजे, स्थान : मेडिकल कॉलेज चंबा। पिकअप दुर्घटना में घायल अलका देवी को डॉक्टरों ने टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
रिश्तेदारों ने एंबुलेंस सेवा पर फोन कर बुकिंग करवाई। 3:30 बजे तक भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। परिजन अन्य एंबुलेंस कर्मचारियों से जीवनदायिनी एंबुलेंस के चालक का नंबर ले रहे हैं। चालक को फोन किया तो जवाब मिला कि बालू के पास पहुंचे हैं। जल्द अस्पताल आ जाएंगे। शाम को 4 बजे एंबुलेंस अस्पताल पहुंचती है। परिजन घायल को एंबुलेंस में डालने की बात करने लगे तो एंबुलेंस कर्मचारियों ने कहा कि पहले ऑक्सीजन सिलिंडर लोड करने पड़ेंगे। एंबुलेंस में दोनों सिलिंडर खाली निकले।


4:15 बजे घायल के रिश्तेदारों ने ऑक्सीजन प्लांट में पहले एंबुलेंस के खाली ऑक्सीजन सिलिंडरों को पहुंचाया, उसके बाद भरे हुए सिलिंडर लाए। मदद के लिए वहां कोई मौजूद नहीं था। एंबुलेंस कर्मचारियों ने दोनों सिलिंडर एंबुलेंस में फिट किए। उसके बाद घायल को आपातकालीन कक्ष से लाया गया और टांडा रवाना किया गया। यह एंबुलेंस घायल को टांडा पहुंचाने के लिए 6600 रुपये लेती है। बावजूद इसमें उसमें जीवन के लिए सबसे जरूरी ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं थी। उधर, मेडिकल कॉलेज की आपातकालीन कक्ष में तैनात डॉक्टर ने एंबुलेंस कर्मचारियों को इस लचर व्यवस्था के लिए लताड़ भी लगाई। घायल की जिंदगी को ध्यान में रखकर उन्होंने मेडिकल कॉलेज में रखे दोनों सिलिंडरों को एंबुलेंस में लगाने के लिए कहा। 4:20 पर एंबुलेंस घायल को टांडा लेकर रवाना हो पाई। मेडिकल कॉलेज प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि एंबुलेंस समय पर क्यों नहीं पहुंची, इसको लेकर एंबुलेंस प्रदाता कंपनी से जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed