फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The faith of two states, the dream of one pilgrimage site.

Chamba News: दो राज्यों की आस्था, एक धाम का सपना

Sun, 20 Sep 2026 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 20 Sep 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
The faith of two states, the dream of one pilgrimage site.
गढ़ माता मंदिर में 50 लाख से सराय निर्माण शुरू, डीएस ठाकुर ने 10 लाख देने का दिया आश्वासन
विज्ञापन

हिमाचल-जम्मू-कश्मीर के जनप्रतिनिधियों ने सड़क, श्रद्धालु सुविधाओं के विस्तार पर जताई प्रतिबद्धता
संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। सीमा अलग है, लेकिन गढ़ माता के दरबार में आस्था की डोर दोनों राज्यों को जोड़ती है। अब इसी साझा आस्था के केंद्र को सुविधाओं से संवारने की पहल शुरू हो गई है।
जातर मेले के दौरान मंदिर के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के जनप्रतिनिधियों ने सहयोग का भरोसा दिया। बणी के विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह की ओर से सराय निर्माण के लिए 50 लाख रुपये उपलब्ध करवाने के बाद मौके पर निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

डॉ. रामेश्वर सिंह ने कहा कि गढ़ माता मंदिर दोनों राज्यों के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। इसे धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए हिमाचल और जम्मू-कश्मीर को साझा प्रयास करने होंगे। मंदिर परिसर में सराय, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार समय की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर ने मंदिर के विकास में सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि अगले वर्ष बिजली और पानी की सुविधाओं को बेहतर करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने सराय निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की बात भी कही।
पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने मंदिर तक सड़क सुविधा बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पहले ही तीन खेल मैदान, धर्मशाला और शौचालय सहित श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई कार्य करवाए गए हैं। मंदिर क्षेत्र तक पानी पहुंचाने के लिए भी कार्य किया गया है।

यूथ कमेटी अध्यक्ष धर्मेंद्र सूर्या ने कहा कि गढ़ माता मंदिर सदियों से दोनों राज्यों की साझा आस्था का केंद्र है। अब सड़क, बिजली, पानी और ठहरने की सुविधाओं के साथ मंदिर का भव्य निर्माण दोनों राज्यों के सहयोग से होना चाहिए। सुविधाएं बढ़ने से श्रद्धालुओं को राहत मिलने के साथ धार्मिक पर्यटन और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed