फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The car fell into the ditch after slipping on the snow, the driver died

Chamba News: र्बफ पर फिसलकर खाई में गिरी कार, चालक की मौत

Fri, 20 Jan 2023 10:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
The car fell into the ditch after slipping on the snow, the driver died
चंबा में चुराह के जनवास-तरेला मार्ग पर सड़क से नीचे लुड़कने के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी को देखते लोग।संवाद
रेला-जनवास मार्ग पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल के तहत तरेला-जनवास मार्ग पर तरेला मोड़ के पास जीप (सूमो) बर्फ पर फिसलने से गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चेत राम पुत्र जालम गांव सुईला ग्राम पंचायत जनवास तहसील चुराह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जीप में सवार होकर चेतराम जनवास से तरेला के लिए निकला था। बर्फबारी के कारण मार्ग पर फिसलन अधिक होने से उन्होंने गाड़ी को तरेला से कुछ ही दूरी पर पार्क करने की कोशिश की लेकिन फिसलन अधिक होने से गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। खाई में वाहन गिरता देखकर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस जवानों के साथ मिलकर ग्रामीणों ने घायल को खाई से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद घायल को मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया। तीसा अस्पताल से करीब 25 किलोमीटर दूरी पर बड़ोह नामक स्थान पर घायल ने दम तोड़ दिया। उसके बाद शव को तीसा अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर पुलिस की देखरेख में पोस्टमार्टम करवा कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed