फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Temporary swing bridge will be built along Siyur bridge, police personnel will also be deployed 24 hours

Chamba News: सियूंर पुल के साथ बनेगा अस्थायी झूला पुल, 24 घंटे पुलिस जवान भी तैनात रहेंगे

Sat, 04 May 2024 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 04 May 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
Temporary swing bridge will be built along Siyur bridge, police personnel will also be deployed 24 hours
होली (चंबा)। सुहागा गांव के पास पहाड़ी से भूस्खलन के कारण खड़ामुख-होली मार्ग काफी समय से बंद है। इससे होली क्षेत्र की 14 पंचायतों की आवाजाही का जरिया गरीमा-भरमौर मार्ग है।
विज्ञापन

इस पर आता सियूंर पुल भी काफी पुराना और जर्जर हालत में है। ऐसे में इस पर भी कभी भी वाहनों की आवाजाही बंद हो सकती है। ऐसे में अब इसके साथ ही अस्थायी झूला पुल बनाया जाएगा। इसके निर्देश कार्यवाहक एडीएम भरमौर कुलवीर सिंह ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। भरमौर प्रशासन ने सियूंर पुल पर निगरानी के लिए 24 घंटे पुलिस कर्मचारी तैनात रखने के भी निर्देश दिए हैं, जिससे यहां से आवाजाही करने वालों पर नजर रखी जा सके। शनिवार को कार्यवाहक एडीएम भरमौर कुलवीर सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कंपनी के अधिकारियों ने संयुक्त रूप सुहागा गांव के समीप क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण किया। इसके बाद कार्यवाहक एडीएम ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सियूंर पुल के साथ अस्थायी झूला पुल बनाने के निर्देश जारी किए, जिससे आवाजाही का एकमात्र रास्ता भी कहीं बंद न हो जाए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि खड़ामुख-होली मार्ग पर भूस्खलन के बाद पहाड़ी से मलबा गिरने का क्रम जारी हैं। मार्ग खोलने का काम निजी कंपनी को सौंपा गया था। बीते शुक्रवार को उक्त कंपनी ने भी भूस्खलन के कारण बार-बार बंद हो रहे मार्ग की बहाली के लिए हाथ खड़े कर दिए हैं। हालांकि, पीडब्ल्यूडी की टीम मौके पर डटी है, लेकिन मार्ग बहाल नहीं हो पा रहा है। पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के कारण सड़क का कुछ हिस्सा जमींदोज हो चुका है। इस कारण मार्ग की बहाली में लंबा समय लग सकता है। होली उपमंडल के 14 पंचायतों के ग्रामीणों के लिए गरीमा-भरमौर मार्ग से ही रोजाना जरूरत की वस्तुएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। ऐसे में यह मार्ग भी बंद हो गया तो लोगों की दिक्कतें और बढ़ जाएंगी। उधर, कार्यवाहक एडीएम कुलवीर सिंह ने बताया कि सियूंर पुल के समीप ही अस्थायी झूला पुल बनाने को निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा सियूंर पुल पर 24 घंटे पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed