फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Temporarily cut connections of 314 electricity consumers

Chamba News: 314 बिजली उपभोक्ताओं के अस्थायी तौर पर कटेंगे कनेक्शन

Fri, 17 Mar 2023 09:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 17 Mar 2023 09:37 PM IST
विज्ञापन
Temporarily cut connections of 314 electricity consumers
बनीखेत (डलहौजी)। विद्युत उपमंडल डलहौजी के तहत आने वाले 314 उपभोक्ताओं के घरों में अंधेरा पसर सकता है। बिजली बोर्ड ने इन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। उपभोक्ताओं से बोर्ड ने बिल के रूप में तीन लाख की राशि वसूलनी है जिसे जमा करवाने में उपभोक्ता आनाकानी कर रहे हैं। बिल जमा करवाने के लिए बोर्ड ने कई बार उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए लेकिन उपभोक्ताओं ने इसके बावजूद अपना लंबित बिल जमा नहीं करवाया। इसके चलते अब बोर्ड ने इन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन को अस्थायी तौर पर काटने का फैसला लिया है। अस्थायी तौर पर कनेक्शन कटने के उपरांत उपभोक्ता को दोबारा कनेक्शन लेने के लिए लंबित बिल के साथ ढोई सौ रुपये का अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा। विद्युत उपमंडल डलहौजी के सहायक अभियंता इंद्रजीत सिंह ने बताया कि 314 उपभोक्ताओं के अस्थायी बिजली कनेक्शन काटने के आदेश जारी किए गए हैं। ये उपभोक्ता अपना बिल जमा नहीं करवा रहे थे। बोर्ड की कार्रवाई से बचने के लिए उपभोक्ताओं को अपना लंबित बिल जमा करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed