फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Teams will keep an eye on those doing illegal business of liquor

शराब का अवैध कारोबार करने वालों पर नजर रखेंगी टीमें

Fri, 21 Jan 2022 07:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
Teams will keep an eye on those doing illegal business of liquor
Teams will keep an eye on those doing illegal business of liquor
चंबा। मंडी में जहरीली शराब से आठ लोगों की मौत के बाद अब जिला पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गई है। जिला पुलिस ने एक ओर जहां टीमों का गठन कर छापामारी प्रक्रिया को गति दी है तो वहीं, पुलिस की इस कार्रवाई से अब अवैध शराब का कारोबार कर मोटी कमाई करने की सोच रखने वाले ढाबा और दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। शहरी क्षेत्र में दबिश देने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। वहीं, जिले के पुलिस चौकी प्रभारियों को भी अवैध शराब बेचने वालों पर लगाम कसने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिला पुलिस उप अधीक्षक स्वयं एक टीम की अगुवाई कर रहे हैं। जबकि, दूसरी टीम का नेतृत्व एसएचओ सदर को सौंपा गया है। चौकी प्रभारियों को भी टीमें गठित कर अवैध शराब बेचने वालों पर नकेल कसने के निर्देश हैं।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2021 में 377 लोगों के खिलाफ आबकारी एवं कराधान एक्ट के तहत मामला दर्ज कर 922 बोतलें अंग्रेजी शराब, 7 हजार 970 बोतलें देसी शराब, 1 हजार 5 बोतलें बीयर और 218 बोतलें लाहन की बरामद की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार, प्रशासन और पुलिस विभाग के निर्देशानुसार स्कूलों, शिक्षण संस्थानों, ढाबों, दुकानों और खोखों में अवैध शराब बेचना कानूनी अपराध है। लेकिन, नियमों को दरकिनार कर लोग बेधड़क होकर अपने कार्य को अंजाम देने में लगे हैं। एएसपी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि जिले में अवैध खराब का कारोबार करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed