फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tawde tell how many Muslim ministers in the Union Cabinet

तावड़े बताएं केंद्रीय मंत्रिमंडल में कितने मुस्लिम मंत्री

Thu, 25 Aug 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Tawde tell how many Muslim ministers in the Union Cabinet
चंबा। हिमाचल प्रदेश कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लियाकत खान ने ‘सबका साथ सबका विकास’ का नारा देने वाली भाजपा सरकार के राष्ट्रीय मंत्री विनोद तावड़े से सवाल किया है कि वे बताए कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में कितने मुस्लिम मंत्री हैं। साथ ही भाजपा सरकार में कितने लोकसभा और राज्यसभा में मुस्लिम समुदाय के सांसद हैं। कहा कि मात्र केंद्रीय मंत्री मुख्तार आवास नकवी जिनके पास अल्पसंख्यक कल्याण विभाग है उन्हें भी बाहर का रास्ता दिखा गया गया।
विज्ञापन

केरल के राज्यपाल को छोड़ अल्पसंख्यक समुदाय से किसी भी व्यक्ति को भाजपा सरकार में सांविधानिक पद पर नहीं बैठाया गया है। उत्तर प्रदेश जहां विधानसभा की 402 सीटें हैं वहां पर भी भाजपा सरकार में एक भी मुस्लिम व्यक्ति को विस और लोस का टिकट नहीं दिया गया है। कहा कि विनोद तावड़े का चंबा जिले में स्वागत है। उन्होंने बेगम हजरत महल अल्पसंख्यकों के लिए छात्रवृत्ति का बहुत व्याख्यान किया लेकिन कितने बच्चों को योजना के तहत छात्रवृत्ति दी जा रही है। मदरसों में राष्ट्रीय महामंत्री मैथ और साइंस पढ़ाने की बात कह रहे थे लेकिन जयराम सरकार ने कितने मदरसों में मैथ और साइंस के शिक्षकों की नियुक्ति की है।
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश की बात छोड़ो महाराष्ट्र की पूर्व सरकार में शिक्षा मंत्री रहे थे, उन्होंने मदरसों की आधुनिक शिक्षाकरण के लिए क्या किया है। कहा कि वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष राजबली ने चार वर्ष पूर्व बचत भवन में मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री से करवाया। इस दौरान बहुत सी घोषणाएं की गईं लेकिन आज तक कितने लोगों को योजना के तहत धनराशि जारी की गई। इसके बारे में राजबली श्वेतपत्र जारी करें। कहा कि दो माह बाद विस चुनाव होने हैं। ग्रांट इन एड के तहत मात्र छह लड़कियों को सिलाई अध्यापिका की चिट्ठियां बांट कर स्थायी रोजगार देने की बात कही जा रही है जो सरासर झूठ का पुलिंदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लियाकत खान ने कहा कि 12 हजार वोटों की अहमियत रखने वाले अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित सात लोगों को जलशक्ति विभाग में सरकार के साढ़े चार साल में 4-4 हजार रुपये की नौकरी पर रखा गया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के संयोजक आरिफ मलिक और जिला अध्यक्ष राशिद खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed