{"_id":"6954281ee152f9b47b06d382","slug":"students-will-have-to-mark-their-attendance-online-before-leaving-the-school-premises-chamba-news-c-399-1-sml1046-409338-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: स्कूल परिसर छोड़ने से पहले लगानी होगी ऑनलाइन हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: स्कूल परिसर छोड़ने से पहले लगानी होगी ऑनलाइन हाजिरी
Wed, 31 Dec 2025 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
चंबा। जिले समेत प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों के अध्यापकों को अब स्कूल पहुंचने और छुट्टी के बाद ऑनलाइन लोकेशन बेस हाजिरी लगानी होगी। प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग के कड़े निर्देशों के बाद अब फरलू मार कर सुबह हाजिरी लगाकर गायब होने वाले शिक्षकों पर शिकंजा कस गया है।
इतना ही नहीं, यदि सुबह की हाजिरी लगाने के बाद अध्यापक आनलाइन एप के जरिये चेक आउट नहीं करता है तो उन पर नियमानुसार कार्रवाई की विभागीय गाज भी गिरना तय किया गया है। कुल मिलाकर सरकारी स्कूलों के शिक्षकों पर अब पूरी तरह से निगरानी रखी जा रही है।
प्रदेश भर के प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में सैकड़ों की संख्या में अध्यापक बच्चों को शिक्षा की धारा से जोड़ने के लिए सेवारत हैं, लेकिन कुछ अध्यापक नियमों को धत्ता बताने में ही लगे रहते हैं। ऐसे कई मामले सामने भी आ चुके हैं। सरकारी स्कूलाें में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए सरकार के निर्देश पर अब नई व्यवस्था शुरू की गई है।
विज्ञापन
नई व्यवस्था के अनुसार अब सुबह 9 बजे स्कूल पहुंचने पर अध्यापक को मोबाइल के जरिये ऑनलाइन स्विफ्ट चैट एप ऑन करनी होगी। इसके बाद उन्हें तय दायरे के लोकेशन पर जाकर चेक इन करना होगा। इससे उनकी हाजिरी लगेगी। इसके बाद उन्हें दोपहर बाद छुट्टी होने पर फिर से एप ऑन कर उस पर लोकेशन पर जाकर चेक आउट करना होगा। तभी तय हो पाएगा कि अध्यापक विद्यालय में पूरा दिन भर मौजूद रहा।
इनसेट
स्विफ्ट चैट एप के जरिये स्कूल पहुंचने पर ऑनलाइन अध्यापकों, बच्चों की एक बार ही हाजिरी लगती थी। इस में बारे में शिमला में आयोजित बैठक में सभी ने अपनी-अपनी बात रखी। लिहाजा स्विफ्ट चैट एप संचालित करने वाली कंपनी की ओर से अब इसमें चेक आउट का प्रावधान भी किया गया है। संवाद
इनसेट
स्विफ्ट चैट एप में यह व्यवस्था की गई है कि विद्यालय के मुख्याध्यापक और प्रधानाचार्य अन्य अध्यापकों की हाजिरी ऑनलाइन लगाएगा और उसे चेक आउट भी कर सकता है। यदि किसी कारण वश उनका मोबाइल खराब या दूरसंचार की दिक्कत पेश आ रही हो तो अध्यापक के मोबाइल से भी एप के जरिये चेक इन और आउट की व्यवस्था रहेगी।
स्कूलों में इस प्रकार की व्यवस्था रहेगी। इससे स्कूलों में हाजिरी लगाकर फरलू मारने की सोच रखने वाले अध्यापकों पर नकेल लगेगी। भाग सिंह, डिप्टी डायरेक्ट स्कूल एजुकेशन क्वालिटी-कम-जिला परियोजना अधिकारी, डाइट चंबा