फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Street vendors will also have to give wet and dry garbage separately

Chamba News: रेहड़ी-फड़ी धारकों को भी अलग-अलग देना होगा गीला-सूखा कूड़ा

Sat, 10 Jun 2023 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 10 Jun 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Street vendors will also have to give wet and dry garbage separately
चंबा। शहर में रेहड़ी-फड़ी धारकों को अब सूखा और गीला कचरा सफाई कर्मचारियों को अलग-अलग करके देना होगा। सूखा और गीला कचरा अलग-अलग न देने वालों पर नजर रखने के लिए नप के कर्मचारी तैनात होंगे। इतना ही नहीं आदेशों की अवहेलना करने वालों को नप की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा। साथ ही उनका चालान भी होगा।
विज्ञापन

नगर निकाय के आदेश कई रेहड़ी-फड़ी धारकों के गले से नीचे नहीं उतर रहे हैं। चंबा शहर को स्वच्छ और सुंदर चंबा की मुहिम में शामिल किया गया है। इसके तहत सर्वप्रथम शहर के तहत आते 11 वार्डों, चौगान, सुल्तानपुर, सपड़ी, हटनाला, कसाकड़ा, हटनाला, मुगला, धड़ोग, हरदासपुरा, सुराड़ा और जनसाली वार्डों को तीन जोनों में बांट कर सफाई व्यवस्था का क्रम आरंभ करते हुए डोर-टू-डोर कूड़ा-कर्कट एकत्रित करने की व्यवस्था को लागू किया गया। इसका कई मोहल्लों में विरोध भी हुआ लेकिन नगर निकाय के आदेशों के बाद अब धीरे-धीरे शहरवासी इसमें सहयोग कर रहे हैं। इसी क्रम में एक पायदान आगे बढ़ते हुए शहरवासियों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग कर सफाई कर्मियों को देने के निर्देश जारी किए गए। इस पर भी कुछेक शहरवासियों ने आपत्ति जताई। खैर, सफाई ठेकेदारों ने सफाई कर्मियों को लोगों के प्रांगण में ही कूड़ा-कर्कट अलग-अलग कर लाने के निर्देश जारी कर दिए। ऐसे में अब शहर में रेहड़ी-फड़ी धारकों से भी स्वच्छ और सुंदर चंबा बनाने में सहयोग के लिए नगर परिषद ने गीला और सूखा कूड़ा-कर्कट अलग-अलग कर सफाई कर्मियों को देने के बारे में चेताया है। नगर परिषद के सेनेटरी सुपरवाइजर निखिल ने रेहड़ी-फड़ी धारकों को जागरूक करने के साथ ही उन्हें सख्त निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article