फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Singadhar champions in volleyball; Priyugal champions in kabaddi.

Chamba News: वॉलीबाल में सिंगाधार, कबड्डी में प्रियुगल चैंपियन

Mon, 31 Aug 2026 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 31 Aug 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Singadhar champions in volleyball; Priyugal champions in kabaddi.
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शेरपुर में खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर छात्र छात्राएं सं
सलूणी जोन की अंडर-14 प्रतियोगिता में 43 स्कूलों के 427 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। सलूणी जोन की अंडर-14 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिंगाधार ने वॉलीबाल और राजकीय हाई स्कूल प्रियुगल ने कबड्डी में पहला स्थान हासिल किया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुंडला में आयोजित प्रतियोगिता में जोन के 43 स्कूलों के 427 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि अमित शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

वॉलीबाल में सिंगाधार की टीम विजेता और जवाहर विद्यालय सलूणी की टीम उपविजेता रही। कबड्डी में प्रियुगल ने प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुखरी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। खो-खो में राजकीय हाई स्कूल करवाल विजेता और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तेलका उपविजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैडमिंटन में पैरामाउंट स्कूल किहार ने प्रथम और जवाहर नवोदय विद्यालय सलूणी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुश्ती में राजकीय हाई स्कूल करवाल ने ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि अमित शर्मा ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय को अपनी ओर से 11 हजार रुपये देने की घोषणा की। साथ ही विद्यालय में स्टेज निर्माण करवाने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed