फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Shiv devotees' throats will not dry up during Manimahesh Yatra

Chamba News: मणिमहेश यात्रा के दौरान नहीं सूखेंगे शिवभक्तों के गले

Fri, 02 Aug 2024 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 02 Aug 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Shiv devotees' throats will not dry up during Manimahesh Yatra
भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान शिवभक्तों के हलक नहीं सूखेंगे। भरमौर प्रशासन के आदेशानुसार जल शक्ति विभाग की ओर से इस बार यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर 150 नलों की व्यवस्था की जाएगी, जिससे शिवभक्तों को प्यास से न जूझना पड़े।
विज्ञापन

विभाग की ओर से हड़सर से डल झील तक 132 नल, भरमाणी माता मंदिर के दो रास्तों पर 18 नल स्थापित करवाए जाएंगे। विभाग की ओर से नलों की व्यवस्था करने के लिए 38 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन्हें अलग-अलग पड़ाव पर भेजा गया है।
विज्ञापन

पवित्र मणिमहेश यात्रा पर हर वर्ष लाखों की संख्या में देश के कोने-कोने से शिवभक्त पहुंचते हैं। यात्रा के विघम रास्ते से गुजरते वक्त शिवभक्तों को अपने साथ हर पल पानी की बोतलें रखनी पड़ती हैं। शिवभक्तों के लिए जलशक्ति विभाग से यात्रा के विभिन्न रास्तों पर पेयजल के नलों को स्थापित करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि हर वर्ष मणिमहेश यात्रा के दौरान स्थानीय प्रशासन शिवभक्तों की सुविधा के लिए हड़सर से डल झील तक पैदल रास्ते, अस्थायी पुलिया, अलग-अलग पड़ाव पर जल की व्यवस्था, शौचालय, बिजली, दवाओं आदि की व्यवस्था करनी पड़ती है। वर्तमान में यात्रा शुरू होने को एक माह से कम समय शेष बचा है। इसकी तैयारियों के लिए भरमौर प्रशासन जुट गया है। बता दें कि इस बार छोटा शाही स्नान 26 अगस्त 2024 को होगा। बड़ा शाही स्नान 11 सितंबर को होगा। प्रशासनिक तौर पर यात्रा शुरू होने से पूर्व रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग अपने स्तर पर यात्रा पर कूच कर रहे हैं।


--जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता विवेक चंदेल ने बताया कि यात्रा के दौरान विभिन्न पड़ावों पर 150 नल स्थापित किए जाएंगे। यात्रा के दौरान 20 लाख रुपये के करीब खर्च होंगे। इसमें 8 लाख रुपये रबड़ के पाइप पर खर्च किए गए हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed