फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Shailesh, who pulled 100 people back from the brink of death, receives a letter of appreciation.

Chamba News: मौत के मुहाने से 100 लोगों को खींच लाने वाले शैलेष को मिला प्रशंसा पत्र

Wed, 15 Apr 2026 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 15 Apr 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Shailesh, who pulled 100 people back from the brink of death, receives a letter of appreciation.
आपदा में बेहतरीन कार्य करने पर सेवानिवृत एसडीओ को सम्मानित करते तकनिकी ​शिक्षा मंत्री। संवाद।
हिमाचल दिवस पर कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने दिया सम्मान
विज्ञापन

आपदा के दौरान मणिमहेश श्रद्धालुओं को बचाया था, रीढ़ की हड्डी में आई थी चोट
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त सहायक अभियंता शैलेष राणा को तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

यह सम्मान उन्हें पिछले साल आपदा के दौरान जोत मार्ग पर फंसे 100 से अधिक मणिमहेश श्रद्धालुओं को नाले से सुरक्षित निकालने पर मिला।
श्रद्धालुओं को निकालने के बाद वह बंद मार्ग को बहाल करने में जुट गए। इस दौरान भूस्खलन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी रीढ़ की हड्डी में गहरी चोट आई। डॉक्टरों ने एक महीने तक बिस्तर पर लेटे रहने का परामर्श दिया। एक सप्ताह बाद वह ड्यूटी पर लौट आए और फिर से बचाव कार्य में जुट गए। इसके लिए सरकार ने भी उन्हें स्टेट अवार्ड देकर सम्मानित किया था। अब हिमाचल दिवस पर जिला प्रशासन ने उनके कार्य की सराहना करते हुए यह सम्मान दिया है। वह सेवानिवृत्ति के बाद भी विभाग में कार्य करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने सरकार को सेवा विस्तार के लिए आवेदन भी किया लेकिन उनका आवेदन अस्वीकार कर दिया गया है। आपदा से निपटने के लिए उन्हें काफी अनुभव है। यही वजह है कि जब भी क्षेत्र में कोई आपदा होती है तो वह आज भी राहत कार्य में मदद करने के लिए पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed