{"_id":"5e1756758ebc3e87d97f52c8","slug":"school-inspection-chamba-news-sml320462140","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री बोर्ड परीक्षा में खराब रिजल्ट पर ब्वॉयज स्कूल चंबा पहुंचे एडीसी चंबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री बोर्ड परीक्षा में खराब रिजल्ट पर ब्वॉयज स्कूल चंबा पहुंचे एडीसी चंबा
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में एडीसी चंबा मुुुकेश रेपस्वाल ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एससीईआरटी की ओर से आयोजित बोर्ड कक्षा जमा दो का प्री बोर्ड परीक्षा में स्कूल के खराब रिजल्ट पर अध्यापकों से जवाब तलब किया। साथ ही स्कूली छात्रों से भी बातचीत की। एससीईआरटी की प्री-बोर्ड परीक्षा में स्कूल की रिजल्ट प्रतिशतता काफी खराब रही। मात्र तीस प्रतिशत ही रिजल्ट प्रतिशतता प्री-बोर्ड परीक्षा में रही। इस पर एडीसी चंबा ने निराशा जताई।
उन्होंने स्कूल अध्यापकों को योजना के तहत पढ़ाने के आदेश दिए। साथ ही स्कूल के कमजोर विद्यार्थियों पर ज्यादा फोकस करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि स्कूल की परिणाम प्रतिशतता बढ़ाने में ग्रुपिंग सहायक होगी। अध्यापक बच्चों को ग्रुप में पढ़ाने पर बल दें। उन्होंने बच्चों का शिक्षा स्तर पर भी जांचा। गौरतलब है कि दिसंबर में एससीईआरटी की ओर से प्री-बोर्ड परीक्षा में जिले के ग्रीष्मकालीन सत्र के 18 सरकारी स्कूलों का रिजल्ट काफी खराब रहा है। विभाग ने इन स्कूलों के प्रमुखों के साथ हाल ही में बैठक भी की और एक रणनीति के माध्यम से बच्चों को वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं के लिए तैयार करने के आदेश दिए।
एडीसी चंबा मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि ब्वॉयज स्कूल चंबा में निरीक्षण किया गया है। स्कूल का प्री बोर्ड परीक्षा में परीक्षा परिणाम खराब रहा है। अध्यापकों को बच्चों को ग्रुप में पढ़ाने को कहा।
विज्ञापन
किस स्कूल का कितना रहा रिजल्ट
एससीईआरटी की ओर से आयोजित प्री बोर्ड परीक्षा में ब्वॉयज स्कूल चंबा का 30, खरगट का 32, मंजीर का 35, उदयपुर का 18, चूहन का 35, चुवाड़ी का 40, ककीरा में 16, गगाहर में 16, साहला में 20, साहो में 37, हटली में 33, समोट में 26, प्रौथा में 33, टुंडी में 22, सिहुंता में 32, सुंड़ला में 28, चनेड़ में 31 प्रतिशत परिणाम रहा। उच्च शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र पाल ने बताया कि स्कूल प्रमुखों को योजना बना कर बच्चों को पढ़ाने के आदेश दिए हैं।