फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   school close

25 मिनट पहले ही स्कूल में ताला लगाकर निकल गया स्टाफ

Sat, 24 Oct 2020 04:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
school close
चंबा। कोरोना महामारी के बीच एक तरफ जहां सरकारी स्कूल खोले जा रहे हैं तो वहीं जिला चंबा के सरकारी स्कूलों में तैनात कुछ अध्यापक स्कूल से जल्दी घर जाने के चक्कर में है। शुक्रवार को ही ऐसा मामला सामने आया। शिक्षा खंड सिहुंता के तहत आती प्राथमिक पाठशाला ककरोटी घट्टा में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक पहुंच गए। स्कूल गेट में दो बजकर 35 मिनट पर ही ताला लगा था। 25 मिनट पहले ही स्कूल में ताला स्टाफ निकल गया था। उन्होंने आसपास पूछताछ करने का भी प्रयास किया लेकिन कोई भी मौके पर मौजूद नहीं था। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस स्कूल में तीन जेबीटी अध्यापक सहित एक चतुर्थ श्रेणी तैनात है। बहरहाल, इस तरह की लापरवाही देख प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने अध्यापकों सहित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। यहां औचक निरीक्षण करने के बाद प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक मिडल स्कूल ककरोटी पहुंचे। जहां व्यवस्था ठीक पाई और स्कूल का स्टाफ भी मौजूद पाया गया। इसके अलावा प्राइमरी स्कूल कामला व मिडल स्कूल कामला में भी व्यवस्था जांची। यहां कोई भी लापरवाही सामने नहीं आई। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा फौजा सिंह ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शिक्षा खंड सिहुंता के तहत आते स्कूल जांचे गए। ककरोटी घट्टा स्कूल में 2:35 बजे पर ताला लगा पाया गया। इस स्कूल में तीन जेबीटी व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात है। अध्यापकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। अन्य स्कूलों में व्यवस्था सही पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed