फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rock Star Kidi beat White Tiger by 51 runs

Chamba News: रॉक स्टार कीड़ी ने व्हाइट टाइगर को 51 रन से हराया

Sat, 19 Jul 2025 05:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 05:50 PM IST
विज्ञापन
Rock Star Kidi beat White Tiger by 51 runs
रॉक स्टार कीड़ी ने व्हाइट टाइगर को 51 रन से हराया
विज्ञापन

पुलिस मैदान बारगाह में खेला गया क्रिकेट मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान एक मैच खेला गया। इसमें रॉक स्टार कीड़ी की टीम ने व्हाइट टाइगर की टीम को 51 रन से हराया। यह जानकारी प्रतियोगिता स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि मैच में रॉक स्टार कीड़ी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम का यह निर्णय सराहनीय रहा और खिलाड़ियों ने निर्धारित 15 ओवरों में 157 रन बनाए। इसमें सोनू ने शानदार अर्ध शतक लगाते हुए 54 रन की पारी खेली जबकि हितेश ने 33 और मोनू ने 25 रन बनाए। व्हाइट टाइगर की टीम की ओर से सनी और रिंकल ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी व्हाइट टाइगर की टीम 106 रन ही बना सकी। इसमें सर्वाधिक नन्हू ने 24 रन बनाए। रॉक स्टार कीड़ी की ओर से लक्की ने तीन और सोनू ने दो विकेट हासिल किए। इस जीत के साथ रॉक स्टार कीड़ी की टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed