{"_id":"6571fcfe579d3391c4057626","slug":"rajya-sabha-mp-raised-the-issue-of-pangis-electricity-problem-chamba-news-c-88-1-ssml1006-13797-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: राज्यसभा सांसद ने उठाया पांगी की बिजली की समस्या का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: राज्यसभा सांसद ने उठाया पांगी की बिजली की समस्या का मुद्दा
Thu, 07 Dec 2023 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 07 Dec 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा के सबसे दुर्गम क्षेत्र पांगी घाटी में बिजली की समस्या का मुद्दा राज्यसभा में उठा है। राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने उपसभापति के समक्ष जनजातीय क्षेत्र पांगी की यह समस्या उठाई।
साथ ही पांगी घाटी के लोगों की समस्याओं से भी सदन को रूबरू करवाया। उन्होंने सदन को बताया कि पांगी घाटी की कुल आबादी 25,000 के करीब है। यहां मौजूदा समय में 250 किलोवाट बिजली की व्यवस्था है। घाटी की जरूरत 1100 किलोवाट की है, लेकिन आज तक घाटी के लोगों की इस जरूरत को किसी ने भी गंभीरता से नहीं उठाया। संसद में पांगी घाटी का मुद्दा उठाने को लेकर पांगी-भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर जनक राज ने सांसद डॉ. सिकंदर कुमार का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जबसे वह विधानसभा चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंचे हैं। उन्होंने पांगी घाटी से जुड़े मुद्दों को हर मंच पर उठाने का प्रयास किया है। केंद्र सरकार के समक्ष भी वह कई बार पांगी घाटी की समस्याओं को उजागर कर चुके हैं। इसको लेकर केंद्र सरकार ने उन्हें आश्वस्त भी किया है कि घाटी की समस्याओं का शीघ्र निदान किया जाएगा। राज्य सभा सांसद से भी उन्होंने आग्रह किया था कि वह पांगी घाटी में बिजली की समस्या का मुद्दा सदन में उठाएं। कहा कि आजादी के 75 वर्षों बाद भी घाटी में बिजली की समस्या दूर नहीं हो पाई है।
--