{"_id":"5ec2566caa38ea5b6cc76b091d4d1224","slug":"police-abhiyan-for-encrochment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा शहर में पुलिस ने छेड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा शहर में पुलिस ने छेड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Mon, 09 Nov 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली के चलते स्थानीय व्यवसायियों ने शहर की सड़कों पर बिक्री के लिए अपना सामान रख कर अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है। इससे लोगों व वाहनों की आवाजाही में दिक्कत आने के साथ-साथ किसी भी समय दुर्घटना होने का अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन
इसे रोकने के लिए सिटी पुलिस चौकी के जवानों ने स्थानीय बाजार में सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जिसे देखकर व्यवसायियों में हड़कंप मच गया। कइयों ने तो अपना सामान समेट लिया लेकिन जो हड़बड़ा कर रह गए उन्हें कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। हालांकि पुलिस ने कुछेक को अंतिम चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि त्योहारों के समय ग्राहकों की भीड़ को रिझाने के लिए व्यवसायी अपने उत्पादों की चमक दिखाने के लिए उन्हें मुख्य सड़क पर रख देते हैं जिससे पैदल और वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें पेश आती हैं। कई बार इससे लोग चोटिल भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में सिटी चौकी प्रभारी राजेंद्र वालिया ने बताया कि अगर व्यवसायी इस अनियमितता को नहीं छोड़ते हैं तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।