फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pickup vehicle feared to have fallen into Chamera reservoir, youth missing

Chamba News: चमेरा जलाशय में पिकअप वाहन गिरने की आशंका, युवक लापता

Sat, 30 May 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 30 May 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Pickup vehicle feared to have fallen into Chamera reservoir, youth missing
एनएचपीसी प्रबंधन के गोताखोरों के पास डीजी सेट न होने से तल्ख परिजनों ने किया चक्का जाम
विज्ञापन

आरोप - युवक को वाहन समेत जलाशय में गिराया, एसडीएम से आश्वासन मिलने पर खोला चक्का जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। जिले के किहार क्षेत्र के डांड गांव का 21 वर्षीय तौफीक पुत्र याकूब रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवक को पिकअप वाहन समेत चमेरा बांध के जलाशय में गिराया गया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने अपने स्तर पर एनएचपीसी प्रबंधन से संपर्क साध गोताखोरों की पेशकश की लेकिन गोताखोरों के पास डीजी सेट न होने से परिजन और ग्रामीणों तल्ख हो उठे। उन्होंने भलेई-बनीखेत मार्ग चौहड़ा डेम के समीप करीब ढाई घंटे तक चक्का जाम कर दिया। एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत करवाकर मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद ही परिजनों ने मार्ग बहाल किया। साथ ही अब नूरपुर से फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। टीम घटनास्थल से कई साक्ष्य एकत्रित करेगी।
विज्ञापन


लापता युवक के भाई शहजाद ने बताया कि तौफीक शनिवार शाम को शाम करीब 5 बजे पिकअप वाहन में मुर्गे खरीद कर लाने के लिए किहार से पठानकोट जा रहा था। वह अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सका। शुक्रवार रात करीब आठ बजे के बाद से युवक का मोबाइल फोन बंद आ रहा था। सुबह पठानकोट आढ़ती से पता करने पर बताया कि वह नहीं पहुंचा है। इसके बाद परिजनों ने किहार पुलिस थाना में सूचित किया। वहां से युवक के मोबाइल लोकेशन चौहड़ा जलाशय के समीप पाई गई। युवक को तलाशने के लिए परिजन और ग्रामीण निकल पड़े। मामले ने उस समय गंभीर मोड़ ले लिया जब शनिवार को चमेरा जलाशय के समीप सड़क के किनारे युवक की एक चप्पल और वाहन का एक टायर बरामद हुआ। घटनास्थल पर पहुंचे युवक के बड़े भाई शहजाद ने इन वस्तुओं की पहचान की। इसके बाद यह आशंका और प्रबल हो गई कि युवक की हत्या कर किसी ने वाहन 100 मीटर पीछे ले जाकर जलाशय में गिरा दिया। परिजनों का कहना है कि युवक पोल्ट्री कारोबार से जुड़ा था। मुर्गों की खरीदारी के लिए उसके पास करीब दस लाख की नकदी भी थी। उन्होंने युवक की हत्या की संभावना जताई। परिजन मामले की गहन और निष्पक्ष जांच की मांग उठा रहे हैं। शाम करीब 5 बजे एनएचपीसी के गोताखोरों के पास डीजी सेट न होने की बात सुनने पर वे तल्ख हो गए और उन्होंने चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और युवक की तलाश में तलेरु बोटिंग पॉइंट से बोट्स लेकर जलाशय में युवक की तलाश शुरू की लेकिन सफलता नहीं मिली। डीएसपी डलहौजी मयंक शर्मा टीम के साथ पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। बात न बनने पर आखिरकार एसडीएम भी पहुंचे और लोगों की बात सुन उन्हें समझा-बुझाकर शाम साढ़े सात बजे मार्ग बहाल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



--ये भी उठ रहे सवाल

- दुर्घटना स्थल से 100 मीटर आगे किस आधार पर मिली टायर की स्टेपनी और युवक की चप्पलें।

- ईद के पावन मौके पर लापता युवक ने 35 से 40 क्विंटल मुर्गा बेचा था। जिसकी करीब दस लाख नगदी उसके पास थी।

- रात को युवक घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही सोया हुआ था, उसके बाद ऐसा क्या वजह रही कि वे सदा के लिए खामोश हो गया।

- परिजनों को मलाल है कि जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो पुलिस को सूचित करने पर टीम दो घंटे तक नहीं पहुंची।

- जलाश्य के किनारे वाहन के कुछ अवशेष मिले हैं। जो परिजनों और ग्रामीणों के गले नहीं उतर रहे हैं।


--तत्काल शुरू कर दिया राहत कार्य : एसडीएम
एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज ने बताया कि परिजनों की मांग के अनुरूप राहत और बचाव कार्य तत्काल आरंभ करवा गया है। बताया चक्का जाम खुलवा दिया गया है। एसपी चंबा विजय सकलानी ने बताया कि चौहड़ा डैम के पास पिकअप गिरने की सूचना मिली है। घटनाक्रम की जांच को धर्मशाला से फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। टीम पहुंचने पर जरूरी साक्ष्य एकत्रित कर ही आगामी कदम उठाए जाएंगें।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed