फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pea crop started withering in the fields itself

Chamba News: खेतों में ही मुरझाने लगी मटर की फसल

Fri, 01 Sep 2023 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 01 Sep 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Pea crop started withering in the fields itself
चुराह (चंबा)। चुराह उपमंडल के तहत आती दियोला पंचायत के आधा दर्जन गांवों में बारिश न होने से मटर की फसल मुरझाने लगी है। मटर की पौध विकसित होने के लिए इन दिनों बारिश की काफी जरूरत रहती है लेकिन, अब बारिश न होने से फसल के पत्ते मुरझाने लगे हैं। इससे किसानों को फसल को लेकर चिंता सताने लगी है। किसानों टेक चंद, भुवनेश सिंह, जीवन कुमार, धर्मेश कुमार, कृष्ण पाल आदि का कहना है कि दियोला पंचायत के तहत आते फनोता, दुआरी, भंगोड़ी समेत अन्य गांवों के किसान मटर की खेती पर ही निर्भर रहते हैं। फसल बेचकर होने वाले मुनाफे से ही उनके परिवारों का पालन-पोषण होता है। वे कड़ी मेहनत करके खेतों में मटर की बिजाई करते हैं। इतना ही नहीं, क्षेत्र में मटर की अच्छी पैदावार होती है जिसे बाहरी मंडियों में बेचकर किसान काफी मुनाफा कमाते हैं। बावजूद इसके इस बार किसानों की मेहनत पर पानी फिरता दिख रहा है। दियोला पंचायत प्रधान पदमो देवी का कहना है कि इन दिनों मटर की अच्छी फसल के लिए बारिश की जरूरत होती है लेकिन, कई दिनों से बारिश न होने से मटर की फसल के पत्ते काफी मुरझा गए हैं। उधर, कृषि उपनिदेशक कुलदीप धीमान ने माना कि बारिश न होने से इस प्रकार की समस्या उत्पन्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed