फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Patients standing in queues to get health checkup done

Chamba News: स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए कतारों में खड़े रहे मरीज

Fri, 17 Mar 2023 09:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 17 Mar 2023 09:44 PM IST
विज्ञापन
Patients standing in queues to get health checkup done
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा की ओपीडी में चार दिन से सेवाएं दे रहे टांडा और मंडी मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ शुक्रवार को ओपीडी में नजर नहीं आए। वीरवार को एनएमसी का ऑनलाइन निरीक्षण खत्म होते ही ये विशेषज्ञ भी अपने मूल स्थानों को लौट गए। अब फिर से मेडिकल कॉलेज में पहले वाली व्यवस्था हो चुकी है। शुक्रवार को ओपीडी में एक-एक विशेषज्ञ मरीजों का उपचार करता हुआ नजर आया। मेडिसन ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन

सुबह से लेकर शाम तक मरीज कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे जबकि ओपीडी में जब दो या तीन विशेषज्ञ बैठ रहे थे तो मरीजों को अपनी जांच करवाने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ रहा था। जैसे ही आईजीएमसी शिमला, टांडा और नेरचौक मंडी से आए विशेषज्ञ यहां से रवाना हुए तो ओपीडी और वार्ड की सेवाओं पर भी इसका असर देखने को मिला। मेडिकल कॉलेज चंबा में पहले से तैनात विशेषज्ञों को वार्ड में राउंड करने के उपरांत ओपीडी में जाकर मरीजों की जांच करनी पड़ी। इसकी वजह से मरीजों को ओपीडी में जांच करवाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। प्राचार्य डॉक्टर पंकज गुप्ता ने बताया कि एमबीबीएस प्रशिक्षुओं की परीक्षा करवाने के लिए सरकार ने जिन विशेषज्ञों की चंबा में तैनाती की थी अब वे यहां से जा चुके हैं। सरकार से चंबा में विशेषज्ञों की तैनाती को लेकर प्रबंधन पहले ही डिमांड कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed