फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Order to disconnect connections of 27 electricity consumers

Chamba News: 27 बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के आदेश

Fri, 06 Oct 2023 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 06 Oct 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Order to disconnect connections of 27 electricity consumers
चुवाड़ी (चंबा)। विद्युत उपमंडल चुवाड़ी के अंतर्गत 27 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने के लिए बिजली बोर्ड ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड का इन उपभोक्ताओं के पास बिल के रूप में एक लाख रुपये की राशि बकाया है। 202 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन कटने को लेकर भी तलवार लटक गई है। सात दिन के भीतर इन उपभोक्ताओं को बोर्ड ने लंबित बिल जमा करवाने के आदेश जारी किए हैं। इसके बाद उनके बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट दिए जाएंगे। 202 उपभोक्ताओं से 7.39 लाख की बकाया धनराशि लेना बाकी है। बिल जमा करवाने के लिए उन्हें सात दिन के रूप में आखिरी मौका दिया गया है। इसके बाद बोर्ड उन्हें कोई नोटिस जारी नहीं करेगा, बल्कि सीधे आदेश निकालकर अस्थायी तौर पर कनेक्शन काट देगा।


अस्थायी तौर पर बिजली कनेक्शन कटने के बाद उपभोक्ताओं को दोबारा कनेक्शन के लिए पहले लंबित बिल चुकाना होगा। उसके साथ 250 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा, तब जाकर उन्हें बिजली का कनेक्शन मिल पाएगा। बिजली बोर्ड ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर अपना लंबित बिल जमा करवा दें। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता राकेश वर्मा ने बताया कि 27 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटने के लिए आदेश जारी हो चुके हैं। 202 उपभोक्ताओं को सात दिन में लंबित बिल जमा करवाने के नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed