{"_id":"645d2145594d72134d00b744","slug":"opd-of-medical-college-will-shift-to-new-building-in-july-chamba-news-c-19-1-149105-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जुलाई में नए भवन में शिफ्ट होंगी मेडिकल कॉलेज की ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जुलाई में नए भवन में शिफ्ट होंगी मेडिकल कॉलेज की ओपीडी
Thu, 11 May 2023 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 11 May 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के नए भवन सरोल में ओपीडी की सेवाएं जुलाई में मिलनी शुरू हो सकती हैं। इसको लेकर प्रबंधन की तरफ से जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं। भवन निर्माण करने वाली कंपनी को जल्द ओपीडी भवन को तैयार करने के लिए कहा गया है। सरोल में कन्या और बाल छात्रावास बनकर तैयार हो चुके हैं। इंडोर भवन का कार्य भी शुरू हो चुका है जिसे कंपनी को जुलाई और अगस्त तक पूरा करने के लिए कहा गया है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की तरफ से ओपीडी को पिछले साल के अंत में शिफ्ट करने की योजना बनाई गई थी लेकिन कन्या और बाल छात्रावास निर्माण के लिए एफसीए की क्लीयरेंस देरी से मिली। इसके चलते इन छात्रावासों को बनाने में देरी हुई लेकिन अब प्रबंधन जल्द नए भवन में ओपीडी की सेवाएं शुरू करने की योजना बना रहा है। सरोल में प्रथम चरण में बनाए जाने वाले भवनों का निर्माण कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। शेष दस प्रतिशत कार्य को जुलाई तक पूरा करने के निर्देश कंपनी को दिए गए हैं।
जुलाई में सरोल में बनाए जा रहे मेडिकल कॉलेज के नए भवन में ओपीडी सेवाएं शिफ्ट की जा सकती हैं। सरोल में कन्या और बाल छात्रावास भी बनकर तैयार हो चुके हैं। प्रबंधन पूरे प्रयास कर रहा है कि जुलाई में ओपीडी को सरोल में शिफ्ट किया जा सके। -डॉ. पंकज गुप्ता, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज चंबा।
विज्ञापन
जुलाई में सरोल में बनाए जा रहे मेडिकल कॉलेज के नए भवन में ओपीडी सेवाएं शिफ्ट की जा सकती हैं। सरोल में कन्या और बाल छात्रावास भी बनकर तैयार हो चुके हैं। प्रबंधन पूरे प्रयास कर रहा है कि जुलाई में ओपीडी को सरोल में शिफ्ट किया जा सके। -डॉ. पंकज गुप्ता, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज चंबा।
विज्ञापन