फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Now attendant cards will be given upon admission of the patient

Chamba News: अब मरीज दाखिल होने पर मिलेंगे अटेंडेंट कार्ड

Mon, 07 Jul 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Now attendant cards will be given upon admission of the patient
अब मरीज दाखिल होने पर मिलेंगे अटेंडेंट कार्ड
विज्ञापन

कार्ड तैयार करने के लिए विभाग ने दिए ऑर्डर
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में दाखिल होने वाले मरीजों के तीमारदारों को अब स्वास्थ्य विभाग अटेंडेंट कार्ड जारी करेगा। इतना ही नहीं, गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के साथ दो तीमारदार जबकि अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज के साथ एक तीमारदार रह सकेगा अमर उजाला में प्राथमिकता के आधार पर खबर प्रकाशित होने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन अब इस प्रकार की व्यवस्था करने जा रहा है। इसके तहत बाकायदा अटेंडेंट कार्ड तैयार करने के लिए प्रबंधन ने ऑर्डर दे दिए हैं।
मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन मरीजों के तीमारदारों को चिकित्सीय राउंड के दौरान कमरों से बाहर निकाल दिया जा रहा है। इससे तीमारदार न होने से उपचाराधीन मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। तीमारदारों का तर्क है कि मरीज की हालत खराब होने पर जब वह कुछ बता नहीं पाता है तो चिकित्सक बिना कुछ जानकारी के किस प्रकार से उन्हें दवा लिख सकते हैं। ऐसे में मरीजों के साथ कम से कम एक तीमारदार का रहना अति आवश्यक बनता है। बावजूद इसके प्रबंधन की अव्यवस्था अब उपचाराधीन मरीजों की सेहत पर भारी पड़ रही है। इतना ही नहीं, कई बार सुरक्षा कर्मियों और तीमारदारों के बीच बहस तक हो जाती है। तीमारदारों का आरोप है कि कई बार सुरक्षा कर्मियों के बीच झड़प तक की नौबत आ जाती है।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जालम भारद्वाज ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में दाखिल होने वाले मरीजों के तीमारदारों को अटेंडेंट कार्ड जारी होंगे। इनको तैयार करने के ऑर्डर दे दिए हैं। इससे आगामी दिनों में मरीजों और तीमारदारों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed