फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   No need to cut for NOC, rounds of nap office

एनओसी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे नप दफ्तर के चक्कर

Mon, 22 Nov 2021 07:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
No need to cut for NOC, rounds of nap office
चंबा। नगर परिषद चंबा के तहत भवन मालिकों को अब एनओसी के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। शहरवासी अब एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) के लिए आर्किटेक्ट से संपर्क करेंगे। उसके बाद आर्किटेक्ट के पास एनओसी संबंधी जरूरी दस्तावेज जमा करवाने पर ऑनलाइन ही आवेदन होंगे। नप से सहमति मिलने पर आर्किटेक्ट के पास ही एनओसी पहुंचेगा। बहरहाल, अब शहर वासियों को नगर परिषद कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाने से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर के 11 वार्डों चौंतड़ा, जनसाली, कसाकड़ा, सुल्तानपुर, हरदासपुरा, धड़ोग, सुराड़ा, जुलाहकड़ी, हटनाला, चौगान और सपड़ी की 4200 की आबादी है। घरों में बिजली-पानी के कनेक्शन लेने के लिए संबंधित विभागों को आवेदन करने पड़ते हैं। इसके लिए नगर परिषद चंबा से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया जाता है। नतीजतन, नप चंबा से एनओसी लेने के लिए लोगों को कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। ऐसे में कई बार संबंधित कर्मी, कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता और कार्यकारी अधिकारी के एक साथ न मिलने पर उन्हें बार-बार आना पड़ता है। इसके अलावा एनओसी के लिए दस्तावेज पूरे न होने पर भी उनकी दिक्कतें बढ़ जाती हैं। लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद चंबा में एनओसी ऑनलाइन प्रदान करने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

ऐसे रहेगी आवेदन की प्रक्रिया
आर्किटेक्ट एनओसी के लिए ऑनलाइन आवेदन करेगा। नप कर्मी के पास पहुंचने वाले आवेदनों में समस्त दस्तावेजों को चेक करने के बाद वह उसे कनिष्ठ अभियंता के पास स्वीकृति के लिए भेजेगा। कनिष्ठ अभियंता अपनी रिपोर्ट के बाद सहायक अभियंता के पास भेजेगा। सहायक अभियंता की अनुमति पर कार्यकारी अधिकारी एनओसी पर अंतिम मुहर लगाएगा। उसके बाद एनओसी को वापस आर्किटेक्ट के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये दस्तावेज रहेंगे अनिवार्य
जमीन की खतूनी, हाउस टेक्स की रसीद, शपथ पत्र इत्यादि की फोटो प्रति अनिवार्य रहेगी।
नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैयर ने बताया कि ऑनलाइन एनओसी की सहूलियत शहरवासियों के लिए बेहतरीन है। इससे अब लोगों को नप कार्यालय के चक्कर लगाने से छूट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed