फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   No drug inspector to check medicines in Chamba

Chamba News: चंबा में दवाइयों की जांच के लिए ड्रग इंस्पेक्टर नहीं

Sun, 22 Oct 2023 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 22 Oct 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
No drug inspector to check medicines in Chamba
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों को दी जाने वाली दवाइयों के साथ केमिस्ट की दुकानों में दी जाने वाली दवाओं की नियमित जांच नहीं हो रही है। चंबा में दवाओं की नियमित जांच करने वाले ड्रग इंस्पेक्टर का पद तीन माह से खाली है।
विज्ञापन

नूरपुर के ड्रंग इंस्पेक्टर को चंबा का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वह महीने में एक बार चंबा पहुंचते हैं। दवाइयों के सैंपल भरने का लक्ष्य पूरा करने के बाद चले जाते हैं। इस वजह से मेडिकल कॉलेज सहित जिले की अन्य 22 केमिस्ट शॉप में बिकने वाली दवाइयों की नियमित जांच नहीं हो पा रही है। जिला प्रशासन की तरफ से ड्रग इंस्पेक्टर को सख्त आदेश दिए गए थे कि कोई भी केमिस्ट डॉक्टर की पर्ची के बिना युवाओं को दवाई न बेचें। केमिस्ट शॉप में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगे हों, लेकिन इसकी नियमित जांच करने के लिए ड्रग इंस्पेक्टर ही चंबा में मौजूद नहीं है।
विज्ञापन


जिले में युवाओं में बढ़ रहे दवाइयों के नशे के प्रचलन को रोकने के लिए सरकार और प्रशासन ने बिना पर्ची दवाओं को बेचने के आदेश दिए थे, लेकिन जिले में इन आदेशों की पालना हो रही है या नहीं, इसकी जांच भी नहीं हो पा रही है। इन सभी पहलुओं की जांच का जिम्मा ड्रग इंस्पेक्टर के कंधों पर रहता है। जिस ड्रग इंस्पेक्टर को चंबा की जिम्मेदारी दी गई है, उसके अपने परिक्षेत्र में दवाइयों की दुकानों की संख्या काफी अधिक है। ऐसे में उसे अपने परिक्षेत्र से जांच करने से समय नहीं मिल पा रहा है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज ने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर के रिक्त पद के बारे में सरकार को अवगत करवाया जा चुका है। सरकार जल्द चंबा में इस पद को भर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed