फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Nag Mela concludes; condition of Banikhet's Padhar Ground remains dismal.

Chamba News: नाग मेला खत्म, बनीखेत के पधर मैदान की स्थिति अब भी बदहाल

Wed, 15 Jul 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 15 Jul 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Nag Mela concludes; condition of Banikhet's Padhar Ground remains dismal.
मैदान में कूड़े का अंबार, गंदगी के कारण फैल रही है बदबू
विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन से मैदान की सफाई की लगाई लोगों ने गुहार

संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। आषाढ़ नाग मेला खत्म होने के बाद बनीखेत के पधर मैदान की स्थिति अब भी बदहाल बनी हुई है। मेले के दौरान लगीं अस्थायी दुकानों को हटाने के बाद मैदान में चारों ओर कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक, खराब सामान और अन्य अपशिष्ट के ढेर लगे हैं।
गंदगी के कारण क्षेत्र में बदबू फैल रही है। मक्खियों और मच्छरों की संख्या भी बढ़ गई है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पधर मैदान के सामने ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राजकीय महाविद्यालय, डीएवी कॉलेज और प्राचीन नाग मंदिर हैं। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है। मैदान में फैली गंदगी स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ा रही है। संजीव कुमार, संदीप कुमार, सुरजीत सिंह, सुभाष कुमार, अतुल कुमार, गुर बहादुर, अनिल कुमार और पवन कुमार ने कहा कि मेले के दौरान वाहनों की आवाजाही के कारण मैदान में कई जगह कीचड़ फैल गया है। इससे बच्चों के खेलने के लिए बना मैदान बदहाल हो गया है। मेला समाप्त हुए काफी समय बीत चुका है। मैदान की सफाई नहीं करवाई गई है। मैदान के चारों ओर प्लास्टिक और कूड़े के ढेर हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द मैदान की सफाई करवाई जाए।
विज्ञापन


उधर, उपमंडल अधिकारी (नागरिक) डलहौजी अनिल भारद्वाज ने कहा कि मेला मैदान की सफाई प्रशासन की प्राथमिकता में है। जल्द सफाई अभियान चलाकर मैदान से कूड़ा-कचरा हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed