{"_id":"5dee83328ebc3e87db42568d","slug":"missing-people-deadbody-found-in-chamba-chamba-news-sml317100275","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दिनों से घर से लापता व्यक्ति का ढांक में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ दिनों से घर से लापता व्यक्ति का ढांक में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। आठ दिन से लापता व्यक्ति का शव ढांक में पत्थरों के बीच फंसा मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में गिरना मौत का कारण माना जा रहा है। मृतक की पहचान प्यार चंद पुत्र बुधिया राम निवासी गांव बुहिंद डाकघर संधि के रूप में हुई है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखा है। जानकारी के अनुसार व्यक्ति घर से आठ दिनों से लापता था। मगर परिजनों ने पुलिस ने इअसकी गुमशुदगी की कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी। क्योंकि व्यक्ति पहले भी घर से लापता रह चुका था।
इस दौरान वह कुछ दिनों के बाद वह घर लौट आया था। परिजनों ने सोचा कि इस बार भी वह घर लौट आएगा। सोमवार को सुबह के समय ढलोगा गांव के पास ढांक में उसका शव देखा गया। इसके बाद गांववासियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल में जाकर स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा पहुंचाया। मामले में पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद ही शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में व्यक्ति की मौत के कारणों का खुलासा होगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि ढलोगा के पास व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।