फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Man caught setting fire in forest, department registers FIR

Chamba News: जंगल में आग लगाता पकड़ा व्यक्ति, विभाग ने दर्ज करवाई एफआईआर

Sat, 08 Jun 2024 09:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 08 Jun 2024 09:48 PM IST
विज्ञापन
Man caught setting fire in forest, department registers FIR
चंबा। जंगलों में आग लगाने के आरोप में इस बार वन विभाग ने अज्ञात लोगों के खिलाफ नहीं, बल्कि एक व्यक्ति के नाम और पते के साथ एफआईआर दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

वन मंडल डलहौजी की चुवाड़ी रेंज की टीम ने एक व्यक्ति को जंगल में आग लगाते पकड़ लिया। विभागीय टीम ने जंगल में आग लगाते उसका वीडियो भी बनाया। इसके बाद उसे मौके पर पकड़कर वन विभाग के रेस्ट हाउस पहुंचाया। यहां स्थानीय पंचायत प्रधान और वार्ड सदस्य को बुलाया गया। उनके साथ मौके पर ले जाकर व्यक्ति से जंगल में आग लगाने की बात स्वीकार करवाई। इसके बाद वन परिक्षेत्र अधिकारी वरयाम गुलेरिया ने व्यक्ति के खिलाफ चुवाड़ी थाना में एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस से मांग की कि जंगल को आग के हवाले करने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

वन परिक्षेत्र चुवाड़ी के तहत अब 20 से अधिक आग की घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में जंगलों को आग से बचाने के लिए विभागीय टीमों ने रात को भी जंगलों में निगरानी बढ़ा दी है। दो दिन पहले विभागीय जब जाजड़ी जंगल के पास रात को गश्त कर रही थी तो उनकी नजर जंगल में उठती आग की लपटों पर पड़ी। राकेश निवासी निवासी जाजड़ी जंगल में आग भड़का रहा था। हवा नहीं चलने के कारण आग तेजी से नहीं फैली। विभागीय टीम ने आग को फैलने से बुझाया। साथ ही आरोपी के खिलाफ जंगल में आग भड़काने के लिए एफआईआर दर्ज करवाई।
विज्ञापन


--वन परिक्षेत्र अधिकारी चुवाड़ी वरयाम गुलेरिया ने बताया कि जाजड़ी जंगल में एक व्यक्ति को आग लगाते पकड़ा गया है। उसके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे जंगल को आग से बचाने में विभाग का सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed