फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Madhu left everyone behind in 100 meters race

सौ मीटर दौड़ में मधु ने सबको छोड़ा पीछे

Fri, 04 Mar 2022 10:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
Madhu left everyone behind in 100 meters race
चुवाड़ी में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ के मौके पर भाग लेते प्रतिभागी खिलाड़ी। - फोटो : Chamba
चुवाड़ी (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी में दो साल बाद एक दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता महाविद्यालय कार्यकारिणी प्राचार्य प्रो. नंद लाल ने की। प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व के बारे में बताया। उसके बाद उन्होंने ध्वजारोहण कर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस दौरान 100 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, चक्का फेंक, गोला फेंक आदि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभाएं दिखाईं। खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ छात्राओं में प्रथम स्थान पर मधु (बीए प्रथम वर्ष) द्वितीय शालिनी (बीए प्रथम वर्ष), जबकि तृतीय स्थान पर पूजा (बीए तृतीय वर्ष) रहीं। छात्रों में प्रथम अरीतिक कुमार (बीए तृतीय वर्ष), द्वितीय करण सिंह (बीएससी प्रथम वर्ष) और तृतीय स्थान पर विशाल (बीए तृतीय वर्ष) रहे। लंबी कूद प्रतियोगिता छात्रों में प्रथम स्थान मधु (बीए प्रथम वर्ष), द्वितीय दिक्षिका (बीए तृतीय वर्ष), तृतीय दीक्षा (बीए प्रथम वर्ष), जबकि छात्रों में प्रथम स्थान पर अनूप कुमार (बीए तृतीय वर्ष), द्वितीय अंकुश कुमार (बीए प्रथम वर्ष) और तृतीय स्थान पर संतोष कुमार (बीए द्वितीय वर्ष) रहे।
विज्ञापन

ऊंची कूद प्रतियोगिता छात्रों में प्रथम स्थान पर मधु प्रथम (बीए प्रथम वर्ष), द्वितीय किरण (बीकॉम प्रथम वर्ष), तृतीय शालिनी (बीए प्रथम वर्ष), छात्रों में प्रथम स्थान पर राहुल (बीए प्रथम वर्ष), द्वितीय अनमोल (बीए तृतीय वर्ष), जबकि तृतीय स्थान पर अविनाश ठाकुर (बीए तृतीय वर्ष) रहे। गोला फेंक प्रतियोगिता छात्रों में प्रथम स्थान पर बिंदु (बीए तृतीय वर्ष), द्वितीय श्वेता (बीए प्रथम वर्ष), तृतीय पूजा (बीए तृतीय वर्ष), छात्रों में प्रथम स्थान पर विशाल (बीए तृतीय वर्ष), द्वितीय दिनेश कुमार (बीए प्रथम वर्ष), तृतीय स्थान पर कार्तिक (बीए प्रथम वर्ष) रहे। खेलकूद प्रतियोगिता में डॉ. संजीव प्रो. सिद्धार्थ. प्रो. बेबी, प्रो. पीताम्बर दत्त, डॉ. सत्यप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed