{"_id":"5fc286358ebc3e9b881769df","slug":"lpg-gas-chamba-news-sml3528765145","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस सिलिंडर बुकिंग के बदले नियम से उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस सिलिंडर बुकिंग के बदले नियम से उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। रसोई गैस सिलिडंर बुकिंग के बदले हुए नियमों से उपभोक्ताओं की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चंबा के अलग-अलग मोहल्लों से होने वाली गैस की बुकिंग दिल्ली और शिमला के उपभोक्ताओं के नंबरों पर हो रही है। इतना ही नहीं, बाकायदा उनके बिल भी काटे जा रहे हैं, ऐसे में चंबा वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इंडेन गैस प्रबंधन चंबा से मांग उठाई है कि गैस बुकिंग के लिए अपनाई गई नई प्रणाली की त्रुटियों को शीघ्र दूर किया जाए।
चंबा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान अश्वनी कुमार भारद्वाज, उपप्रधान विजय नैयर और महासचिव सुरेश कश्मीरी, प्रेस सचिव चैन लाल शर्मा ने बताया कि इंडेन गैस एजेंसी की ओर से प्रथम नवंबर 2020 से रसोई गैस सिलिंडर की बुकिंग के लिए जो नए नंबर से व्यवस्था की है, वह अभी तक त्रुटिपूर्ण हैं। यदि कोई उपभोक्ता चंबा से बुकिंग करवाता है तो उसकी बुकिंग कहीं अन्य हो रही है। उदाहरण के तौर शिकायतें मिली हैं कि एक उपभोक्ता ने चंबा के खरूड़ा मोहल्ला के लिए और दूसरे ने हटनाला मोहल्ले के लिए बुकिंग करवाई तो उनकी बुकिंग दिल्ली और शिमला के उपभोक्ताओं के नंबरों पर कर दी गई और बिल काट दिया गया। इसी तरह की अन्य शिकायतें भी प्राप्त हुई है। चंबा वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पराशर गैस एजेंसी चंबा के प्रबंधन से मांग उठाई है कि गैस बुकिंग के लिए नई प्रणाली की त्रुटियों को शीघ्र दूर कर उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानियों से निजात दिलवाई जाए।