{"_id":"6300ebbf47a2964b81194b7e","slug":"landslides-in-villages-administration-got-three-villages-evacuated-chamba-news-sml4189130187","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में भूस्खलन, प्रशासन ने तीन गांव करवाए खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में भूस्खलन, प्रशासन ने तीन गांव करवाए खाली
विज्ञापन
भारी बारिश से सिहुंता पंचायत के निहाई वार्ड में मची तबाही के बाद अपनी जान बचाने के लिए सामुदायिक ?
- फोटो : Chamba
सिहुंता (चंबा)। ग्राम पंचायत सिहुंता के तीन गांवों में दरारें और भूस्खलन होने के कारण करीब 170 लोगों को सुरक्षित स्थानों में शिफ्ट कर दिया गया है। 13 परिवारों को जहां सामुदायिक भवन सिहुंता में भेजा गया है तो वहीं 15 परिवारों ने अपने रिश्तेदारों के यहां शरण ली है। 28 परिवार भारी बारिश के चलते प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा कुछ परिवार तरंगड़ा गांव में अपने पुराने घरों में स्थानांतरित हो गए हैं।
क्षेत्र में मूसलाधार बारिश का क्रम जारी है। ऐसे में लोग सहम गए हैं। लोगों ने शुक्रवार की रात डर के साये में गुजारी। सुबह के समय ग्रामीणों ने पंचायत और प्रशासन को सूचित किया। इसके बाद प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों ने इन परिवारों को सुरक्षित रेस्क्यू किया और सुरक्षित स्थानों में पहुंचाया। ग्रामीणों के खाने-पीने और रहने की व्यवस्था कर दी गई है। पंचायत के गांव वासा, थपला और निहाई में भूस्खलन हो रहा है और साथ ही जमीन भी धंसती जा रही है।
इन गांवों के घरों में दरारें आ गई हैं। इससे ग्रामीण खौफजदा हैं। ग्राम पंचायत सिहुंता के प्रधान अनिल शर्मा का कहना है कि प्रशासन के सहयोग से लोगों की रहने की व्यवस्था की जा रही है। निहाई वार्ड में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से प्रभावित 30 परिवारों में कुछ लोग अपने रिश्तेदारों के घरों में शिफ्ट हुए हैं तो 60 परिवारों को जनजातीय भवन में सुरक्षित पहुंचाया गया है। नायब तहसीलदार कैलाश चंद ने बताया कि भारी बारिश से तीन गांवों में काफी नुकसान हुआ है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया है।