फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   khajjiar shop closed tourist face problem

खज्जियार पहुंचे सैलानी, बाजार बंद होने से हुए परेशानी

Sun, 29 Nov 2020 06:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
khajjiar shop closed tourist face problem
पर्यटन नगरी खज्जियार में घुमते पर्यटक। - फोटो : Chamba
खज्जियार/डलहौजी (चंबा)। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच रविवार को घोषित क्लोजिंग डे के बीच पर्यटन स्थल खज्जियार का मुख्य बाजार बंद रहा। इसके चलते पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने इस मामले के बारे में प्रशासन को अवगत करवाया। इसके बाद प्रशासन ने सब्जी विक्रेता सहित एक ढाबा खोलने की अनुमति दी।
विज्ञापन

इससे पर्यटकों को कुछ राहत जरूर मिली। हालांकि बाजार बंद होने से सैलानी निराश ही हुए। वहीं, दूसरी तरफ पर्यटन नगरी डलहौजी में भी पर्यटकों की बहार रही। मगर यहां रेस्तरां और अन्य जरूरी दुकानें खुली रहने से पर्यटकों को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन

दरअसल रविवार को जिला प्रशासन की ओर से क्लोजिंग डे निर्धारित किया गया। इसके चलते बाजार बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से जारी आदेशों में जरूरी दुकानें, सब्जी विक्रेता, ढाबा, रेस्तरां सहित दवाइयों की दुकान खोलने की अनुमति दी गई थी। मगर खज्जियार में पूरा बाजार बंद हो गया। इस कारण पर्यटकों को काफी परेशानियां पेश आईं। करीब साढ़े ग्यारह बजे यह मामला प्रशासन के ध्यान में आया। इसके बाद जरूरी दुकानें खोलने के बारे दुकानदारों को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पर्यटकों को खाने पीने का सामान उपलब्ध हो सका। गौरतलब है कि प्रदेश सहित जिले मेें कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में सरकार ने कुछ पाबंदियां लगाने का फैसला लिया है। नई गाइडलाइन के तहत रविवार को क्लोजिंग डे निर्धारित किया गया है। कार्यवाहक एडीसी चंबा दीप्ती मंढोत्रा ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में लाया गया है। इसके बाद जरूरी दुकानों को खोलने के बारे में आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि क्लोजिंग डे में जरूरी दुकानें दुकानदार खोल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed