{"_id":"671bd3199245aad481059fb1","slug":"jyotis-paintings-are-very-much-liked-by-the-tourists-chamba-news-c-88-1-cmb1002-135843-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सैलानियों को खूब भा रहीं ज्योति की बनाईं पेंटिंग्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सैलानियों को खूब भा रहीं ज्योति की बनाईं पेंटिंग्स
Fri, 25 Oct 2024 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 25 Oct 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
चित्रकार ज्योति सैलानी को चित्र सौंपते हुए।
चंबा। जिले के साहो क्षेत्र की ज्योति की बनाई पेंटिंग्स सैलानियों को खूब भा रही हैं। उनके हाथों की कला के मेहमान भी मुरीद हो रहे हैं। एचटूओ में आने वाले पर्यटक उनकी पेंटिंग्स उनकी बनाई पेंटिंग्स देखने के बाद ज्योति की कला की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
ज्योति ने कहा कि वह पढ़ाई के साथ पेंटिंग्स भी बनाती हैं। उन्हें बचपन से ही पेंटिंग करने का शौक हैं। उन्होंने पद्मश्री विजय शर्मा से पेंटिंग सीखी है। ज्योति साहो की रहने वाली हैं। उन्होंने एचटूओ में खुद की बनाई पेंटिंग्स की प्रदर्शनी लगाई है। वह हर तरह की पेंटिंग्स बना लेती हैं। उनकी बनाई एक एक पेंटिंग की कीमत एक हजार से पांच हजार रुपये तक है। उनके पास पेंटिंग बनाने की भी काफी मांग आती है। काफी समय से एचटूओ में इस प्रकार की पेंटिंग्स बना रही हैं। सरकारी स्कूलों की दीवारों पर भी पेंटिंग्स बना चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्हें अवार्ड भी मिल चुके हैं। बीते वर्ष मंडी में आयोजित हिमाचल उत्सव में ज्योति को सम्मान मिल चुका है। उसके बाद चंबा में पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने भी उन्हें इस कार्य के लिए सम्मानित किया है। उनका सपना पेंटिंग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाना है। कहा कि सैलानी घूमने के साथ उनकी पेंटिंग को भी पसंद कर रहे हैं।
--