{"_id":"66672de24552a07d130094bf","slug":"ishant-bhardwaj-will-create-a-stir-in-the-last-evening-of-khajji-fair-chamba-news-c-88-1-cmb1003-126776-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: खज्जि मेले की आखिरी संध्या में इशांत भारद्वाज मचाएंगे धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: खज्जि मेले की आखिरी संध्या में इशांत भारद्वाज मचाएंगे धमाल
Mon, 10 Jun 2024 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 10 Jun 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
चंबा के ख्ज्जियार में खज्जि नाग जातर मेले के लिए सजाया गया मंदिर।संवाद
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार में हिमाचली लोक कलाकार अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। तीन दिवसीय खज्जि नाग मेले का आगाज सोमवार को विशाल भंडारे के साथ हुआ। सैकड़ों श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
ग्राम पंचायत खज्जियार के प्रधान देस राज शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय मेले के दौरान तीन सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की जाएंगी। सोमवार को हिमाचली गायक काकू राम ठाकुर अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। मंगलवार की सांस्कृतिक संध्या में पंकज जितेंद्र शर्मा लोगों का मनोरंजन करेंगे। तीसरी सांस्कृतिक और अंतिम संध्या में हिमाचली गायक इशांत भारद्वाज अपनी प्रस्तुतियाें से समां बांधेंगे। हर साल खज्जियार में इस तरह के मेले का आयोजन किया जाता है। प्रधान ने बताया कि इस मेले में स्थानीय लोगों की भागीदारी रहती है। पर्यटक भी मेले का आनंद उठाते है। इससे पर्यटकों को हिमाचल की संस्कृति के बारे में जानकारी मिलती है। उन्होंने स्थानीय लोगों से आह्वान किया है कि इस मेले में बढ़-चढ़कर भाग लें।
--