{"_id":"6ac3d5752fe871e30207a98f","slug":"if-you-dont-get-the-250-slip-issued-today-youll-face-a-fine-starting-tomorrow-chamba-news-c-88-1-cmb1003-198929-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: आज 250 रुपये की पर्ची नहीं कटवाई तो कल से चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: आज 250 रुपये की पर्ची नहीं कटवाई तो कल से चालान
Mon, 05 Oct 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 05 Oct 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
चंबा में रेहड़ी धारकों को गीला और सूखा कचरे बारे जागरूक करती नगर परिषद की टीम।संवाद
नगर परिषद ने रेहड़ी-फड़ी धारकों पर कसा शिकंजा, वार्ड स्तर पर शुरू किया विशेष स्वच्छता अभियान
शुल्क जमा करवाने की दी मोहलत, कल कार्रवाई की चेतावनी, गीला-सूखा कूड़ा अलग देने के भी निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर अब नगर परिषद ने सख्ती शुरू कर दी है।
कूड़ा शुल्क जमा न करवाने वाले रेहड़ी-फड़ी धारकों और अन्य कारोबारियों को मंगलवार तक 250 रुपये की पर्ची कटवाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित शुल्क जमा नहीं करवाने वालों के खिलाफ बुधवार से चालान की कार्रवाई की जाएगी।
नगर परिषद की टीम ने मंगलवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान रेहड़ी-फड़ी संचालकों को मौके पर ही कूड़ा शुल्क जमा करवाने के निर्देश दिए गए। टीम ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही और शुल्क जमा न करवाने को अब नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने और खुले में गंदगी फैलाने वालों पर भी नियमानुसार कार्रवाई होगी।
निरीक्षण के दौरान दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी संचालकों को गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग करके सफाई साथियों को सौंपने के निर्देश दिए गए। नगर परिषद का कहना है कि कूड़े को अलग करके देने से उसके निस्तारण में सुविधा होगी और शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। परिषद ने कारोबारियों और आम लोगों से कूड़ा निर्धारित व्यवस्था के तहत ही देने की अपील की है।
विज्ञापन
नगर परिषद चंबा की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि रेहड़ी-फड़ी धारकों को शुल्क जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। वार्ड स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन रेहड़ी-फड़ी धारकों ने निर्धारित शुल्क जमा नहीं करवाया है, वे बिना विलंब शुल्क जमा करवा दें, अन्यथा उन्हें चालान भुगतने पड़ेंगे।
--