फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   HRTC drivers have not received night allowance for four years

Chamba News: एचआरटीसी चालकों को चार साल से नहीं मिला रात्रि भत्ता

Mon, 10 Jun 2024 10:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 10 Jun 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
HRTC drivers have not received night allowance for four years
चंबा। परिवहन निगम के चंबा डिपो में सेवाएं दे रहे चालकों को चार सालों से रात्रि भत्ता नहीं मिला है। रात्रि भत्ता न मिलने के कारण वे खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

चंबा डिपो में 190 चालक सेवाएं दे रहे हैं। इन चालकों को एक रात्रि का 130 रुपये रात्रि भत्ता मिलता है, लेकिन बीते चार वर्षों से यह नहीं मिल रहा है। चालकों ने कहा कि वे दिन-रात सेवाएं दे रहे हैं। बावजूद इसके रात्रि भत्ते का भुगतान नही करने से निराश हैं। बताया कि वे कई बार इस बारे में सरकार और निगम के निदेशक से रात्रि भत्ते का भुगतान करने को लेकर आवाज उठा चुके हैं, लेकिन अभी तक कहीं से भी राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन

राज्य कार्यकारिणी तकनीकी संगठन के उपाध्यक्ष विवेक गुलेरिया, उपप्रधान ओम शंकर और चालक यूनियन के प्रधान हेम राज ने कहा कि उन्हें रात्रि भत्ते का भुगतान नहीं हो रहा है। महंगाई के इस दौर में चालकों को रात्रि भत्ते का भुगतान न होना चिंता का विषय है। मेहनत करने के बाद भी उन्हें अपने हक के लिए प्रबंधन और सरकार के समक्ष कई बार मांग उठानी पड़ रही है। चार साल पहले रात्रि भत्ते का भुगतान होता रहा है, लेकिन लंबे समय से रात्रि भत्ते की राशि जारी न होने से चालकों में रोष है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि चालकों को रात्रि भत्ते का भुगतान किया जाए। उधर, आरएम चंबा शुगल सिंह ने बताया कि कई बार भत्ता देरी से मिलता है। बताया कि यह मामला सरकार और प्रबंधन के ध्यान में है
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed