फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himgiri School's Amit shines in the Children's Science Exhibition

Chamba News: बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में चमके हिमगिरी स्कूल के अमित

Fri, 08 May 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 08 May 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Himgiri School's Amit shines in the Children's Science Exhibition
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीसरा स्थान अर्जित कर बढ़ाया स्कूल, परिवार का मान
विज्ञापन

एससीईआरटी सोलन में हुई प्रतियोगिता में प्रदेश भर के बच्चों ने प्रदर्शित किए मॉडल
संवाद न्यूज एजेंसी
हिमगिरी (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिमगिरि के छात्र अमित ने 53वीं राज्यस्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर तृतीय स्थान हासिल किया है।

राज्यस्तरीय आयोजन एससीईआरटी सोलन ने एनसीईआरटी नई दिल्ली के सहयोग से शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत आयोजित किया। इसमें प्रदेशभर से विद्यार्थियों ने अपने वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए। इस वर्ष प्रदर्शनी का मुख्य विषय विकसित और आत्मनिर्भर भारत था। विभिन्न उप विषयों के तहत विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं तकनीक आधारित नवाचार प्रस्तुत किए। हिमगिरी स्कूल के अमित ने वाटर कंजर्वेशन एंड मैनेजमेंट विषय पर अपना वैज्ञानिक मॉडल प्रदर्शित किया। इसे निर्णायक मंडल ने वैज्ञानिक सोच, नवीनता, उपयोगिता और सामाजिक महत्व के आधार पर सराहा। अमित का मॉडल जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और जल संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन पर आधारित था। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित मॉडलों को आगामी समय में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर भी मिल सकता है। अमित को इस उपलब्धि तक पहुंचाने में टीजीटी नॉन मेडिकल अध्यापक एवं गाइड अध्यापक जीवन सिंह का विशेष योगदान रहा। कार्यकारी प्रधानाचार्य बीर सिंह ठाकुर ने छात्र अमित की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed