फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   High-mast lights to be installed at Subhash and Gandhi Chowk: Vandana

सुभाष और गांधी चौक पर लगाई जाएंगी हाईमास्ट लाइटें : वंदना

Wed, 09 Sep 2026 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 09 Sep 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
High-mast lights to be installed at Subhash and Gandhi Chowk: Vandana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डलहौजी (चंबा)। नगर परिषद डलहौजी की अध्यक्ष वंदना चड्ढा ने बुधवार को सुभाष चौक और गांधी चौक का विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया।

इस दौरान दोनों चौक में हाईमास्ट लाइट लगाने और अन्य सौंदर्यीकरण कार्यों को लेकर मौके पर आवश्यक जायजा लिया गया। हाईमास्ट लाइट लगाने के लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं। अब इन्हें अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हाईमास्ट लाइट की स्थापना से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर भी चर्चा की। इस मौके पर एनएचपीसी के जेई अनिल चौधरी, जलशक्ति विभाग के जेई रविंद्र सिंह, यातायात प्रभारी विशंभर, नगर परिषद के जेई संजीव शर्मा और विक्रम सिंह समेत विद्युत बोर्ड और नगर परिषद के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि सुभाष चौक और गांधी चौक डलहौजी के प्रमुख स्थल हैं। दोनों चौकों को चरणबद्ध तरीके से विकसित कर आकर्षक बनाया जाएगा। हाईमास्ट लाइट लगने से चौकों में प्रकाश व्यवस्था बेहतर होगी। गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को सम्मानजनक तरीके से पुराने स्थान पर दोबारा स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डलहौजी को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर विकास कार्य आगे बढ़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed