फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   GSC Chamba's Nuclear Medicine Department gets medical officer

Chamba News: जीएससी चंबा के न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग को मिला चिकित्सा अधिकारी

Sat, 25 Jan 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 25 Jan 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
GSC Chamba's Nuclear Medicine Department gets medical officer
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग में डॉ. प्रिया वराट पुरोहित ने बतौर चिकित्सा अधिकारी ज्वाइन किया है। उनकी ज्वाइनिंग के बाद मेडिसिन विभाग में चल रही डॉक्टरों की कमी में कुछ हद तक कमी आई है। यह ज्वाइनिंग मेडिकल कॉलेज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि लंबे समय के बाद यहां किसी डॉक्टर ने ज्वाइन किया है।
विज्ञापन

डॉ. प्रिया अपनी ज्वाइनिंग देने के बाद जरूरी सामान लेने के लिए घर गई हैं और कुछ दिनों में चंबा में अपनी सेवाएं सुचारू रूप से शुरू कर देंगी। हालांकि, मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी की समस्या अभी भी बनी हुई है। हर विभाग में डॉक्टरों की कमी से ओपीडी, वार्ड, और अन्य चिकित्सीय सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। क्लीनिकल विभागों में डॉक्टरों की सबसे अधिक कमी है, जिसके कारण प्रबंधन ने बार-बार सरकार को पत्र लिखकर चंबा में डॉक्टरों की तैनाती की मांग की है। कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग में डॉ. प्रिया ने ज्वाइन किया है, जिससे डॉक्टरों की कमी में कुछ राहत मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed