फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Government failed to bring development in Pangi: Kapoor

पांगी में विकास करवाने में सरकार विफल : कपूर

Thu, 24 Oct 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Government failed to bring development in Pangi: Kapoor
पूर्व में किए विकास कार्यों को कांग्रेस सरकार ले रही श्रेय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक जियालाल कपूर ने किलाड़ में पत्रकारों से बातचीत में मौजूदा प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि प्रदेश सरकार की ओर से पांगी घाटी में कोई भी विकास कार्य नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार भाजपा की ओर से पूर्व में किए गए विकास कार्यों को अपना बताकर श्रेय ले रही है। उन्होंने याद दिलाया कि भाजपा सरकार ने पांगी घाटी में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएं शुरू की थीं, जिनमें मिनी सचिवालय, सिविल अस्पताल किलाड़, बस स्टैंड किलाड़ और आईटीआई आदि प्रोजेक्ट शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार इन कार्यों का उद्घाटन करने में भी विफल रही है। पिछले दो वर्षों से घाटी में नया बजट नहीं दिया गया, जिससे स्थानीय लोगों की समस्याएं और बढ़ गई हैं। पूर्व विधायक ने प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सर्दियों का सीजन शुरू होने वाला है लेकिन, अभी तक किसी भी नए विकास कार्य की शुरुआत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासियों को उम्मीद थी कि मौजूदा सरकार कुछ सकारात्मक बदलाव लाएगी, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। भाजपा सरकार के कार्यों का उद्घाटन नहीं होने से यह साफ है कि मौजूदा सरकार की प्राथमिकताएं कहीं और हैं। कहा कि पांगी घाटी के विकास के लिए सही बजट और योजना की आवश्यकता है, जिससे स्थानीय निवासियों की जरूरतें पूरी हो सकें। उन्होंने आग्रह किया कि सरकार को पांगी घाटी की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए और इसे विकास की ओर ले जाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed