{"_id":"640b64f7643870e6370cd944","slug":"government-bus-will-run-on-chamba-rathyar-route-chamba-news-c-19-1-84174-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा-रठियार रूट पर दौड़ेगी सरकारी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा-रठियार रूट पर दौड़ेगी सरकारी बस
Fri, 10 Mar 2023 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 10 Mar 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा-रठियार के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा आरंभ होगी। बस सेवा शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आवाजाही करने के लिए अतिरिक्त शुल्क अपनी जेबों से अदा नहीं करना पड़ेगा।
गौरतलब है कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक के ज्वाइन करने के बाद चंबा से चामुंडा, चंबा-कटड़ा, चंबा-जुम्महार रूटों सहित अब चंबा से रठियार रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा को आरंभ करवाया जा रहा है। बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र की दर्जन से अधिक पंचायतों के बाशिंदों को आवाजाही में राहत मिलने वाली है। प्रबंधन की ओर से लोगों की सुविधा के दृष्टिगत चंबा से रठियार रूट पर परिवहन निगम की बस सेवा को 11 मार्च से शुरू किया जा रहा है। यह बस प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे चंबा से रठियार के लिए रवाना होगी जबकि 10:00 बजे वहां से चंबा के लिए वापस आएगी।
सदर विधायक नीरज नैयर ने बताया कि ग्रामीणों की ज्वलंत मांग को पूरा करते हुए चंबा से रठियार के लिए बस सेवा को आरंभ करवाया जा रहा है। इस बस सेवा के चलने से रठियार और आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। कहा कि क्षेत्र के हर छोर को बेहतर रोड कनेक्टिविटी एवं परिवहन सेवा प्रदान करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सेवा को सुदृढ़ करना उनकी विशेष प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार प्रदेश के लोगों को आरामदायक यात्रा के साथ बस अड्डों पर आधुनिकतम सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए भी निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि चंबा से रठियार के लिए 11 मार्च से बस सेवा शुरू की जा रही है। बताया कि उनका लक्ष्य कोरोना काल में बंद रूटों पर दोबारा बहाल करना है।