{"_id":"65413f1a08540d700f03f5d9","slug":"four-houses-along-with-their-belongings-burnt-to-ashes-due-to-fire-in-pangi-loss-worth-lakhs-chamba-news-c-88-1-ssml1004-11094-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पांगी में आग से चार मकान सामान के साथ जलकर राख, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पांगी में आग से चार मकान सामान के साथ जलकर राख, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
चंबा के पांगी में आग लगने के बाद जली इमारती लकड़ी।स्त्रोत:जागरूक पाठक
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी में भीषण अग्निकांड में चार मकानों के 20 कमरे सामान समेत आग की भेंट चढ़ गए। यह घटनाक्रम मंगलवार दोपहर बाद 2:00 बजे का बताया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
प्रभावितों की पहचान योग राज पुत्र भानी चंद, केहर सिंह पुत्र भानी चंद, लुद्र सिंह पुत्र बीर सिंह और गंगा राम पुत्र बीर चंद निवासी शौर के रूप में हुई है। भीषण अग्निकांड में प्रभावितों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही आवासीय आयुक्त के निर्देशानुसार पुलिस और राजस्व विभाग समेत अन्य टीमें मौके पर रवाना कर दी गईं।
ये चारों मकान लकड़ी, मिट्टी और सीमेंट से निर्मित थे। इनकी छतों पर मिट्टी डाली गई है। मकानों के भीतर रखा राशन, कपड़े और अन्य सामान जलकर राख हो गया है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त मकान में आग लगी उस दौरान चारों परिवारों के सदस्य घर पर नहीं थे। मकानों में लगी आग की लपटों के बीच से ग्रामीणों ने जैसे-तैसे कर मवेशियों को बाहर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। पांगी के दुर्गम क्षेत्र होने के साथ-साथ दूरसंचार सेवा की व्यवस्था न होने के चलते देर शाम पांगी प्रशासन को इसकी जानकारी मिली। प्रशासन की ओर से टीमें मौके पर रवाना हो गई। वहीं, प्रशासन ने इस अग्निकांड के चारों प्रभावितों को 10-10 हजार फौरी राहत भी जारी की है।