फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Foundation laid for change in Himachal system in the budget: Brahmanand

बजट में हिमाचल व्यवस्था परिवर्तन की रखी नींव : ब्रह्मानंद

Fri, 17 Mar 2023 09:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 17 Mar 2023 09:46 PM IST
विज्ञापन
Foundation laid for change in Himachal system in the budget: Brahmanand
चंबा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने पहले बजट में ही हिमाचल में व्यवस्था परिवर्तन की नींव रख दी है। इसका लाभ प्रदेश के सभी वर्गों को मिलेगा। साथ ही विकास की दृष्टि से भी यह पहाड़ी राज्य विकसित होगा। यह बात हिमाचल प्रदेश राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राज्य उपाध्यक्ष ठाकुर ब्रह्मानंद ने जिला मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश की जनता को कांग्रेस ने जो दस गारंटियां दी थीं। उनमें से दो गारंटियों को पूरा करने की इस बजट में व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की मातृ शक्ति को कांग्रेस सरकार ने प्रथम चरण के माध्यम से डेढ़ हजार रुपये मासिक देने की जो व्यवस्था की है उससे प्रदेश की डेढ़ लाख महिलाएं लाभान्वित होंगी। कहा कि हिम गंगा योजना के तहत राज्य के दुग्ध उत्पादकों को दूध के उचित मूल्य की व्यवस्था के साथ स्वरोजगार की दिशा में बेरोजगारों को प्रोत्साहित करने के लिए महज चार प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण मुहैया करवाने और विभिन्न सरकारी संस्थानों में हजारों पदों को भरने की व्यवस्था भी बजट में की गई है। अनाथ बच्चों की तकनीकी शिक्षा का पूरा खर्चा सरकार की ओर से वहन करने की बजट में व्यवस्था की गई है। प्रदेश की 20 लाख मेधावी छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने के लिए 25,000 का अनुदान देने और छोटे दुकानदारों, रेहड़ी फड़ी धारकों को कारोबार के लिए 50,000 रुपये का ऋण महज चार प्रतिशत ब्याज दर पर देने की व्यवस्था करके छोटे कारोबारियों को राहत पहुंचाने की दिशा में सराहनीय कदम है। इसके अलावा लंबे समय से मनरेगा की दिहाड़ी में बढ़ोतरी करने की मांग को भी मुख्यमंत्री ने अपने पहले बजट में पूरा करके प्रदेश के दस लाख मनरेगा दिहाड़ीदारों को राहत पहुंचाने का कार्य किया है। कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन से पूर्व हिमाचलवासियों को जनकल्याणकारी बजट पेश करके जन्मदिन का तोहफा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed