फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   fire

लुड्डू व मुगला के पास रात भर सुलगते रहे जंगल, लाखों की वन संपदा राख

Fri, 23 Oct 2020 09:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
fire
चंबा। जंगलों में आग लगाने के मामले प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। वीरवार रात को शरारती तत्वों ने लुड्डू, मुगला व रजेरा के साथ लगते जंगलों में आग लगा दी। रात भर जंगल में आग भड़की रही। वन विभाग की ओर से जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए कोई भी उचित व्यवस्था नहीं की गई है। जिसकी वजह से लाखों की वन संपदा राख हो रही है। जंगलों में भड़की आग को बुझाने के लिए वन विभाग के कर्मचारी भी देखने को नहीं मिल रहे हैं। वीरवार रात को लुड्डू व मुगला में जंगलों की आग लोगों के घरों तक पहुंच गई। जिसे बुझाने के लिए लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। रात को दमकल विभाग की टीमों ने उपरोक्त स्थानों में जाकर घरों को आग की चपेट में आने से बचाया। साथ ही घरों के नजदीक जंगलों में भड़की आग पर काबू पाया। जंगलों में आग लगने का यह पहला मामला नहीं है। पिछले सात दिनों से चंबा के जंगलों में आग के मामले सामने आ रहे हैं लेकिन वन विभाग अभी तक आग लगाने वाले शरारती तत्वों को नहीं पकड़ पाया है जिसकी वजह से वन संपदा राख हो रही है।
विज्ञापन

फायर अधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि लुड्डू व मुगला में जंगलों में लगी आग लोगों के घरों में पहुंच गई थी। जिसे दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंच कर बुझाया। उन्होंने लोगों ने आग्रह किया है कि जंगलों में बिना वजह आग न लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed