{"_id":"6aa2df6c923558acc9059755","slug":"fir-registered-against-pti-over-allegations-of-taking-a-minor-female-student-in-a-car-chamba-news-c-88-1-ssml1004-196245-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नाबालिग छात्रा को कार में ले जाने का आरोप, पीटीआई पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नाबालिग छात्रा को कार में ले जाने का आरोप, पीटीआई पर प्राथमिकी दर्ज
Thu, 10 Sep 2026 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 10 Sep 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
भटियात क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल का मामला, छात्रा के बयान पर पुलिस ने शुरू की जांच
पीटीआई पर लगे आरोप से भड़के ग्रामीण, विद्यालय परिसर में काफी देर तक किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। भटियात विधानसभा क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय में तैनात पीटीआई पर नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर कार में ले जाने का आरोप लगा है। छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में छात्रा ने बताया कि चार सितंबर को वह मवेशी चराने के लिए गई थी। आरोप है कि इसी दौरान विद्यालय में पीटीआई के पद पर तैनात शिक्षक उसे दिन के समय अपनी कार में बैठाकर कहीं ले गया। छात्रा के अनुसार, आरोपी उसे शाम के समय वापस छोड़कर चला गया।
मामले की जानकारी मिलने के बाद छात्रा के परिजनों के साथ ग्रामीण विद्यालय परिसर में पहुंच गए। ग्रामीणों ने घटना को लेकर रोष जताते हुए काफी देर तक हंगामा किया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस टीम विद्यालय परिसर में पहुंची और परिजनों व ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली। इसके बाद छात्रा के बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई है।
पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। छात्रा के बयान, घटनाक्रम और आरोपी से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।